फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं हरभजन सिंह और गीता बसरा, खूबसूरत तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी

Sun, 14 Mar 2021 05:01 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हरभजन सिंह, गीता बसरा और हिनाया - फोटो : Instagram
भारतीय दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। ये खुशखबरी उनकी गीता ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए दी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए बताया कि वो और हरभजन जुलाई में दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
हरभजन सिंह, गीता बसरा और हिनाया - फोटो : Instagram
गीता द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनकी पांच साल की बेटी हिनाया भी नजर आ रही हैं। फोटो में गीता का बेबी बंप दिखाई दे रहा है। तो वहीं शेयर की गई तस्वीर में हरभजन-गीता और उनकी बेटी के कपड़ों की ट्विनिंग बेहद खूबसूरत लग रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
हरभजन सिंह, गीता बसरा और हिनाया - फोटो : Instagram
तो वहीं अन्य फोटो में बेटी हिनाया मां गीता के बेबी बंप पर किस करती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक फोटो में हिनाया ने एक टी-शर्ट हाथ में पकड़ी हुई है, जिसमें लिखा हुआ है, 'जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली हूं।'

4 of 5
हरभजन सिंह, गीता बसरा और हिनाया - फोटो : Instagram
गीता और हरभजन के दूसरी बार पैरेंट्स बनने की खबर सुनते ही दोनों के फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। गीता की पोस्ट पर लगातार लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरभजन सिंह और गीता बसरा - फोटो : Instagram
हरभजन सिंह और गीता के रिश्ते की बात करें तो दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और फिर 29 अक्टूबर 2015 को शादी रचा ली थी। हरभजन सिंह आईपीएल के इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। फरवरी में हुई नीलामी में अंतिम मिनट में केकेआर ने उन्हें उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा था। तो वहीं हरभजन से शादी के बाद गीता फिल्म इंडस्ट्री से बिल्कुल दूर हो गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें