भोजपुरी फिल्म हर हर गंगे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उपाध्याय इससे पहले भोजपुरी में 'आवारा बलम', 'बब्बर', 'प्रयागराज', 'शुभ घडी अब आयो', 'कल्लू की दुल्हनिया', 'रेस' और 'मिट्टी' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। 'आवारा बलम' से लेकर 'रेस' तक उन्होंने अरविंद अकेला कल्लू के साथ काम किया है। फिल्म 'हर हर गंगे' में वह पहली बार पवन सिंह के साथ काम कर रहे हैं। उपाध्याय कहते हैं, 'इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन है। पवन सिंह ने एक्शन सीन में बहुत ही मेहनत की है। साउथ के जाने माने एक्शन डायरेक्टर एस मल्लेश मे फिल्म के सारे एक्शन सीन फिल्माए है। अरविंद अकेला कल्लू भी इस फिल्म में एक खास किरदार में नजर आएंगे।'