फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Womens Day: अक्षय कुमार समेत इन एक्टर्स ने खास अंदाज में फैंस को दी महिला दिवस की बधाई

Thu, 08 Mar 2018 01:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
womens day
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दुनिया भर में महिलाओं के जज्बे का सम्मान किया जा रहा है। ऐसे में हमारा बॉलीवुड कैसे पीछे रहने वाला था। इस खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने महिलाओं को सलाम करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन

2 of 6
akshay kumar
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘स्वच्छ शक्ति 2018’नाम के एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने देश भर की तमाम महिलाओं की तारीफ की है।

 
विज्ञापन

3 of 6
kajol
वहीं ने काजोल ने भी कुछ अलग अंदाज में महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। काजोल ने एक मस्ती भरा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में काजोल फैंस को प्लाइंग किस करती हुई नजर आ रही हैं।
 

 

4 of 6
amitabh bachchan
वहीं सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने वाले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता बच्चन, नातिन नव्या नवेली और पोती आराध्या बच्चन की कई तस्वीरों को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने स्वच्छ भारत से जुड़े हुए एक वीडियो को भी लिंक किया हुआ है। 
 

 
विज्ञापन

5 of 6
सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी, मां और पत्नी के साथ कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए, 'इन महिलाओं के बिना मेरी दुनिया क्या होगी? पूरी दुनिया में महिलाओं के बिना क्या होगा? जिंदगी, प्यार, मजबूती का कारण बनने वाली महिलाओं को इस महिला दिवस की शुभकामनाएं।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ ने भी अपनी मां की फोटो शेयर करते हुए कटरीना ने लिखा है कि मेरी मां सर्वश्रेष्ठ महिला हैं। जिंदगी को सही तरीके से जीने का सबसे सही तरीका है दूसरों की सेवा करना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें