सलमान खान और कटरीना कैफ को कोर्ट ने बड़ी खुशखबरी दी है। दोनों स्टार्स के खिलाफ FIR दर्ज करने की याचिका लगाई गई थी जिसे माननीय अदालत ने सिरे से खारिज कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
दरअसल, 'टाईगर जिंदा है' के प्रमोशन के दौरान सलमान खान और कटरीना कैफ पर ये आरोप लगाया गया था कि उन्होंने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया। इसे लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। जिसमें मांग की गई थी कि सलमान खान और कटरीना कैफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाए।
याचिकाकर्ता का आरोप था कि 'टाईगर जिंदा है' के प्रमोशन के दौरान सलमान खान और कटरीना कैफ ने अनूसूचित जाति के खिलाफ जातिगत टिप्पणी की थी। जिसके बाद वाल्मिकी समाज के लोगों ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया था। उनका कहना था कि इससे उनके समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।