फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri Songs Lyrics: लोहड़ी के मौके पर ये बॉलीवुड गाने सुनते हुए करें 'मस्ती', बढ़ जाएगी जश्न की रौनक

Thu, 13 Jan 2022 11:15 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
lohri special song - फोटो : screen shot
लोहड़ी का त्योहार पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। 13 जनवरी को लोहड़ी मनाई जाएगी। लोहड़ी के मौके पर  हर तरफ बस रौनक ही रौनक नजर आती है। लड़कियां और महिलाएं गिद्दा करती हैं तो वहीं ढोल की थाप पर जमकर भांगड़ा किया जाता है। पंजाबी इंडस्ट्री और बॉलीवुड में भी लोहड़ी पर कई गाने हैं, जो आपकी लोहड़ी पार्टी की रौनक को और भी बड़ा देंगे। तो चलिए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड गानों और उन पंजाबी सॉन्ग्स पर, जिससे आपकी लोहड़ी पार्टी हो जाएगी धमाकेदार।
विज्ञापन

2 of 6
lohri special song - फोटो : screen shot
आ गई लोहड़ी वे
बॉलीवुड फिल्म वीर ज़ारा का यह ट्रैक सॉन्ग लोहड़ी के ऊपर बनाया गया है। इस गाने में शाहरुख और प्रीति जिंटा के साथ अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी भी हैं। लोहड़ी के मौके पर ये गाना आपके जश्न की रौनक को और भी ज्यादा बढ़ा देगा। आपकी लोहड़ी पार्टी के लिए बॉलीवुड का ये सॉन्ग एकदम बेस्ट रहेगा।

विज्ञापन

3 of 6
lohri special song - फोटो : screen shot
चढ़ा दे रंग सोनिया वे-
धर्मेंद्र, बॉबी देओल और सनी देओल की फिल्म यमला पगला दीवाना का सॉन्ग 'चढ़ा दे रंग' भी लोहड़ी के लिए बेहतरीन सॉन्ग है। अगर लोहड़ी पार्टी में आप अपने पार्टनर के साथ डांस करना चाहते हैं तो ये सॉन्ग एकदम परफेक्ट है।

4 of 6
Harbhajan Mann
लोहड़ी सॉन्ग-
पंजाबी गायक हरभजन मान का गाया हुआ गाना 'सुंदर मुंदरिए' को खासतौर पर लोहड़ी के मौके के लिए ही बनाया गया है। इस गाने की म्यूजिक धमाकेदार होने के साथ ही दिल को छूने वाला भी है। लोहड़ी के जश्न में इस गाने पर डांस करने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगे।

विज्ञापन

5 of 6
lohri special song - फोटो : screen shot
बल्ले बल्ले सॉन्ग-
जिमी शेरगिल और नीरू बाजवा का गाना बल्ले-बल्ले भी आपकी लोहड़ी पार्टी में चार चांद लगाने के लिए काफी है। खासतौर पर अगर किसी की नई शादी हुई है तो उनकी पहली लोहड़ी के लिए ये गाना एक दम एनर्जेटिक सॉन्ग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lohri special song - फोटो : screen shot
मसा लेया पंजाबी सॉन्ग-
'मसा लेया' ये पंजाबी सॉन्ग लोहड़ी के जश्न के साथ अच्छी तरह से फिट बैठता है। लोहड़ी बड़ो के आशीर्वाद और छोटो के प्यार का त्योहार है और इस गाने के बोल घर में बच्चों के प्रति बड़ों के प्यार को दर्शाते हैं। यह गाना पूरे परिवार के साथ लोहड़ी का जश्न मनाने के लिए बहुत ही अच्छा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें