फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Father's Day: सोनम कपूर से लेकर ट्विंकल खन्ना तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फादर्स डे की शुभकामनाएं

Sun, 21 Jun 2020 09:18 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर-सोनम कपूर, राजेश खन्ना-ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
आज फादर्स डे मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड के सितारों ने अपने पिता के साथ थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं और फादर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री सोनम कपूर ने अनिल कपूर के साथ कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। सोनम बीते दिनों ही दिल्ली से मुंबई पहुंची हैं। सोनम की ये तस्वीर उनके बचपन की है।
विज्ञापन

2 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर को याद करते हुए उनकी बेटी रिद्धिमा ने एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में ऋषि कपूर और नीतू कपूर हैं। रिद्धिमा लिखती हैं कि 'हैप्पी फादर्स डे पापा। मैं आपको बहुत याद करती हूं। हमेशा आपसे प्यार करती रहूंगी।'
विज्ञापन

3 of 5
राजेश खन्ना, ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विंकल खन्ना ने राजेश खन्ना की एक तस्वीर पोस्ट की। ट्विंकल खन्ना लिखती हैं कि 'फादर्स डे आज रविवार को है लेकिन मेरे लिए हमेशा दिसंबर में रहेगा।'

4 of 5
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। फादर्स डे के मौके पर मौनी ने अपने पिता को याद करते हुए पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। मौनी लिखती हैं कि 'सात साल, हर दिन आपको याद करती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अजय देवगन ने पिता की याद में एक तस्वीर पोस्ट की। अजय देवगन लिखते हैं कि 'जिन लोगों से हम प्यार करते हैं, वे दूर नहीं जाते हैं, वे हमारे साथ हर रोज चलते हैं। अनदेखा, अनसुना लेकिन हमेशा पास, अभी भी प्यार।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें