कटरीना कैफ और जरीन खान
- फोटो : Instagram
वीर के बाद अभिनेत्री हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 2, वजह तुम हो, अकसर 2 और 1921 में भी नजर आईं। काफी जद्दोजहद के बाद भी जरीन खान की फिल्मों को वह रेस्पॉन्स नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी। कैटरीना कैफ से तुलना किए जाने पर एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने कहा था- 'एक्टर बनने का मेरा कोई प्लान नहीं था। मैंने कभी खुद को इस पिक्चर में देखा ही नहीं था। मैं एक मजबूत महिला हूं और मुझे खुद को किसी से भी कंपेयर करने की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि लोगों को मौका ही नहीं मिला मुझे जानने का, मेरे टैलेंट को पहचानने का।'