फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabhi eid kabhi diwali: सलमान खान का लकी ब्रेसलेट को पहने दिखीं पूजा हेगड़े, कभी ईद कभी दीवाली के सेट से सामने तस्वीर आई

Sat, 14 May 2022 01:04 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पूजा हेगड़े - फोटो : social media
बॉलीवुड के दबंग खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कभी ईद कभी दीवाली को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। राधे श्याम, बीस्ट और आचार्य जैसी बड़े बजट की फिल्में फ्लॉप होने के बाद पूजा हेगड़े के लिए 'कभी ईद कभी दीवाली' काफी मायने रखती है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। पूजा हेगड़े ने खुद तस्वीर शेयर कर इस बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान और पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा हेगड़े ने फ्लॉन्ट किया सलमान का लकी ब्रेसलेट
अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने अपने इंस्टाग्राम से जो तस्वीर शेयर की है, उसमें सबसे दिलचस्प बात ये है कि अभिनेत्री सलमान खान का लकी ब्रेसलेट पहने दिखाई दे रही हैं। उन्होंने खुद ब्रेसलेट के फ्लॉन्ट करते हुए पोज दिया है। साथ ही कभी ईद कभी दीवाली की शूटिंग शुरू होने की जानकारी देते हुए लिखा, "शूट शुरू हो चुका है"। सलमान खान हमेशा ही अपना लकी ब्रेसलेट पहनकर रखते हैं, इसका पूजा हेगड़े के हाथ में दिखाई देना चर्चा का विषय बन गया है। फैंस उनकी इस पोस्ट पर जमकर कमेंट करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान और आयुष शर्मा
फिल्म की स्टार कास्ट
कभी ईद कभी दीवाली में सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा, दबंग खान के बहनोई आयुष शर्मा और एक्टर जहीर इकबाल भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में यह खबर भी सामने आई थी कि बिग बॉस कंटेस्टेंट रहीं पंजाब की अभिनेत्री शहनाज गिल भी कभी ईद कभी दीवाली में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान, साजिद नाडियावाला - फोटो : twitter
कभी ईद कभी दीवाली की रिलीज डेट
सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' एक कॉमेडी एक्शन थ्रिलर होगी। इसे साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को, 31 दिसंबर के दिन रिलीज किया जाएगा। यानी इस बार भाई जान की फिल्म से फैंस पुराने साल को अलविदा कहेंगे और नए साल का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें