फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Special: विजय राज ने ही शुरू किया था कॉमेडी का नया अध्याय, एक्टिंग से वीओ आर्टिस्ट तक बॉलीवुड में ऐसे हासिल किया मुकाम

Sun, 05 Jun 2022 09:56 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विजय राज - फोटो : सोशल मीडिया
विजय राज को कुछ लोग भले ही उनके नाम से न जानते हों, लेकिन सभी को उनकी कॉमेडी और लाजवाब एक्टिंग जरूर याद होगी। विजय राज वह शख्सियत हैं कि जिस फिल्म में वह हों अगर वो फ्लॉप हो जाए तो भी अभिनेता का किरदार हमेशा हिट रहता है। विजय राज वह अभिनेता हैं, जिनका इंडस्ट्री में कोई माई-बाप नहीं है। उन्होंने सिर्फ अपनी मेहनत की बदौलत सफलता के झंडे गाड़े हैं। उनका हर किरदार इतना बेहतरीन और कॉमेडी से भरा हुआ होता है कि सोचने मात्र से ही हंसी आ जाए। साल 2004 में आई फिल्म रन जिसमें लीड रोल में भले ही अभिषेक बच्चन थे, लेकिन बाजी मार ले गए विजय राज। इस फिल्म का कौआ बिरयानी और छोटी गंगा वाला सीन इतना फेमस हुआ है कि लोग उनको कॉमेडी सीन की वजह से जानने लगे हैं। आज अभिनेता अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानते हैं विजय राज के बारे में कुछ अनसुनी बातें-
विज्ञापन

2 of 6
विजय राज - फोटो : फाइल फोटो
10 साल तक किया थियेटर
5 जून 1963 को एक साधारण से परिवार में जन्मे विजय पढ़ने में ठीक-ठाक थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में एडमिशन ले लिया। कॉलेज के ही थियेटर ग्रुप के साथ जुड़कर वह स्ट्रीट प्ले और नाटक का मंचन करते थे। विजय का करियर प्लान सिर्फ यही था कि किसी तरह वह एक मशहूर आर्टिस्ट बन जाएं और थियेटर से पैसा कमाएं। इसके लिए उन्होंने करीब 10 साल तक सिर्फ थियेटर ही किया।
 
विज्ञापन

3 of 6
विजय राज - फोटो : file photo
नसीरुद्दीन शाह बने गुरु
कॉलेज से निकलने के बाद विजय राज ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) की परीक्षा दी, जिसमें इनका चयन हो गया। एक बार एनएसडी में विजय राज एक प्ले कर रहे थे। इस दौरान नसीरुद्दीन शाह की नजर विजय राज पर पड़ गई। उन्होंने विजय को मुंबई बुला लिया। मुंबई में काम का सपना लिए जब विजय राज माया नगरी पहुंचे तो उनकी आंखों में सफलता की बुलंदियों को छूने का ख्वाब था।

4 of 6
विजय राज
भोपाल एक्सप्रेस थी पहली फिल्म 
मुंबई पहुंचकर विजय राज की मुलाकात नसीरुद्दीन से हुई। उन दिनों नसीर साहब फिल्म भोपाल एक्सप्रेस की शूटिंग कर रहे थे। नसीरुद्दीन ने विजय  राज के लिए फिल्म में एक छोटा सा रोल मांगा। इस तरह उनकी पहली फिल्म भोपाल एक्सप्रेस थी। विजय राज को राम गोपाल वर्मा की फिल्म जंगल में भी काम करने का मौका मिला। 
विज्ञापन

5 of 6
विजय राज - फोटो : सोशल मीडिया
टर्निंग पॉइंट साबित हुई 'रन'
बेहतरीन हिट फिल्म की तलाश में उन्होंने डायरेक्टर मीरा नायर की फिल्म मॉनसून वेडिंग में पीके दुबे का किरदार निभाया। दर्शकों को उनका ये कॉमिक अंदाज बेहद पसंद आया, जिसके बाद उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। इस फिल्म के लिए अभिनेता को बेस्ट कॉमेडियन का नॉमिनेशन मिला। इसके बाद साल 2004 में आई फिल्म 'रन'। ये विजय के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फिल्म में विजय राज ने गणेश के किरदार में अपनी उल्टी-सीधी हरकतों की वजह से लोगों को खूब हंसाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विजय राज
कॉमेडी के अलावा आवाज भी है दमदार
'रन' के बाद तो विजय राज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने धमाल, डेढ़ इश्किया, वेलकम और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों में दमदार किरदार निभाए। विजय राज अपनी कॉमेडी के अलावा दमदार आवाज के जरिए भी जाने जाते हैं। आज कई फिल्मों में एक नैरेटर के रूप में आपको उनकी आवाज सुनने को मिल जाएगी। इसके अलावा कई एड में भी उन्होंने अपनी आवाज दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें