विजय देवरकोंडा
- फोटो : ट्विटर
विजय देवरकोंडा ‘पेली चुपूलु’, ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘महानती’, ‘गीता गोविंदम’ और ‘टैक्सी ड्राइवर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 2016 में आई ‘पेली चुपूलु’ को बेस्ट तेलुगू फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा 2017 में आई ‘अर्जुन रेड्डी’ से विजय को खूब स्टारडम मिला। उनकी गिनती सुपरस्टार में होने लगी। इसके बाद 'डियर कामरेड' से भी विजय ने खूब लोकप्रियता बटोरी।