फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vennela Kishore: यूएस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे वेन्नेला किशोर, साउथ फिल्मों में ऐसे बने कॉमेडी के सुपरस्टार

Mon, 19 Sep 2022 08:10 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वेन्नेला किशोर - फोटो : insta
अभिनेता वेन्नेला किशोर की गिनती दक्षिण भारतीय सिनेमा के टॉप कॉमेडियन में की जाती है। वह अपने करियर में कई हिट फिल्मों में कॉमेडी का तड़का लगा चुके है। कई बार उन्हें मुख्य अभिनेताओं के दोस्त, भाई आदि सपोर्टिंग किरदारों में भी देखा जा सकता है। अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग से लोगों का दिल जीतने वाले वेन्नेला किशोर 19 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। तो चलिए जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं अभिनेता से जुड़ी खास बातें।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
वेन्नेला किशोर - फोटो : social media
अपनी जबरदस्त कॉमेडी से सबको हंसाने वाले वेन्नेला किशोर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। जब वह पर्दे पर अभिनय करते हैं तो खुद को हंसने से रोक पाना बेहद मुश्किल होता है। वेन्नेला किशोर के किरदार में जमीनी स्तर की कॉमेडी दिखती है क्योंकि वह अपने काम को खुशी के साथ करते हैं। पैसे कमाने के लिए तो हर कोई काम करता है, लेकिन कॉमेडियन सिर्फ पैसे के लिए काम नहीं करते है बल्कि वह इसलिए काम करते हैं क्योंकि उन्हें लोगों को हंसाना अच्छा लगता है। अभिनेते वेन्नेला किशोर उन्हीं में से एक हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
वेन्नेला किशोर - फोटो : social media
सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ऐसे रखा कॉमेडी की दुनिया में कदम
वेन्नेला किशोर के बारे में सबसे दिलचस्प  बात ये हैं कि उन्होंने एक सॉफ्टवेयर क्वालिटी इंजीनियर के रूप में अमेरिका में अपने करियर का शुरुआत की थी। अभिनेते वेन्नेला ने सूचना प्रणाली फेरिस स्टेट यूनिवर्सिटी, मिशिगन में परास्नातक तक पढ़ाई की है। नौकरी में रहते हुए अपने काम के दौरान अभिनेता अपने दोस्तों और कलीग्स को खूब हंसाया करते थे। जिसके बाद उनके शुभचिंतकों ने इस टैलेंट को पहचाना और फिल्म उद्योग में काम करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

4 of 4
वेन्नेला किशोर - फोटो : social media
बने कॉमेडी के सुपरस्टार
अभिनेता ने देव कट्टा निर्देशित फिल्म 'वेनेला' में सबसे पहले अभिनय किया था और इसी को उन्होंने अपने नाम में शामिल कर लिया। वेन्नेला किशोर का असली नाम बोक्कला किशोर है। अपने करियरर में वेन्नेला किशोर ने 'करंट', 'बिंदास', 'लवली', 'येवदु', 'गोपाल गोपाल', 'मिस्टर नुकैय्य', 'गैराज', 'टेम्पर', और 'श्रीमथुंडु',  जैसी फिल्म में बेहतरीन काम किया है और हमेशा अपने दर्शकों को गुदगुदाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें