फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venkatesh Birthday: साउथ सुपरस्टार वेंकटेश ने 11 साल की उम्र में किया था डेब्यू, अनजाने में कर ली थी करिश्मा कपूर से 'शादी'

Sun, 13 Dec 2020 01:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Venkatesh
Daggubati Venkatesh Birthday Special: साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर दग्गुबाती वेंकटेश का आज जन्मदिन है। वेंकटेश ने कई हिट फिल्में दी हैं। इसलिए उन्हें 'विक्ट्री वेंकटेश' के नाम से भी जाना जाता है। वेंकटेश का जन्म 13 दिसंबर 1960 में आंध्र प्रदेश में हुआ था। बाल कलाकार के रूप में उन्होंने पहली फिल्म प्रेम नगर में काम किया था। उस वक्त वो 11 साल के थे। वेंकटेश के पिता डॉ. रामानायडू दग्गुबाती फेमस फिल्ममेकर और पूर्व सांसद थे।
विज्ञापन

2 of 5
Venkatesh
सुरेश प्रोडक्शन चलाने वाले सुरेश बाबु दग्गुबाती के बड़े भाई हैं। वेंकटेश ने अपना ग्रेजुएशन चेन्नई के लॉयोला कॉलेज से किया। जिसके बाद उन्होंने यूएस के मोनेटरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से एमबीए किया। 32 साल के फिल्मी करियर में उन्हें 80 से ज्यादा फीचर फिल्में करने का मौका मिला।
विज्ञापन

3 of 5
Venkatesh
शायद आपको ये बात नहीं पता होगी कि वेंकटेश फिल्म प्रोडक्शन में जाना चाहते थे लेकिन बाद में वह तेलुगु फिल्म के अभिनेता बन गए। वेंकटेश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1986 में आई फिल्म 'कलियुगा पांडावुलु' से की। इस फिल्म के लिए उन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

4 of 5
anari

वेंकटेश ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करिश्मा कपूर के साथ फिल्म ‘अनाड़ी’ से की। यह फिल्म तब की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी और इसके बाद बॉलीवुड में उनकी पहचान बनीं। अनाड़ी के बाद उन्हें 1995 में आई फिल्म ‘तकदीरवाला’ में काम करने का मौका मिला फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के कारण उन्हें पांच बार फिल्मफेयर और सात बार नंदी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेंकटेश
1985 में उन्होंने नीरजा से शादी की। दोनों के तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटे का नाम अर्जुन रामनाथ दग्गुबाती है। बेटियां आश्रिता, हयावाहिनी और भावना हमेशा लाइमलाइट से दूर रही हैं। वेंकटेश लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें