फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास के बारे में काजल अग्रवाल ने पोस्ट लिखकर कही ये बात, साझा की शादी की अनदेखी तस्वीरें

Sun, 13 Dec 2020 12:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सास के साथ काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर काजल की शादी की तस्वीरें छाई रहीं। कोरोना वायरस नियमों के चलते शादी में करीबी लोग ही शामिल थे। हालांकि शादी को रॉयल बनाने में दोनों परिवारों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। शादी के बाद काजल एक बहू की भूमिका निभा रही हैं और अपने सभी कर्तव्यों को पूरा कर रही है। उन्होंने अपनी सास के जन्मदिन पर एक खूबसूरत सा बर्थडे नोट साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
सास के साथ काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
इसके साथ काजल ने सास के साथ की तस्वीरें भी साझा की हैं। ये तस्वीरें काजल की शादी के दौरान की हैं। तस्वीर में अभिनेत्री और उनकी सास के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी जा सकती है। एक तस्वीर में काजल अपनी सास के हाथ पर किस करती दिख रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों साथ में पोज दे रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सास के साथ काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
काजल ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- ‘मैं इससे ज्यादा आभारी नहीं हो सकती कि आप मेरी जिंदगी में हैं। जन्मदिन मुबारक हो मां।‘ इसके साथ काजल ने सास धीरा किचलू को टैग भी किया है। काजल की बहन निशा अग्रवाल ने भी इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे धीरा आंटी।‘

4 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
बता दें कि काजल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ बीते 30 अक्तूबर को शादी की थी। काजल ने अपना हनीमून मालदीव में मनाया जहां से उन्होंने कई तस्वीरें साझा की थीं। एक तस्वीर में वे अपने पति के साथ स्विमिंग करते नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
काजल अग्रवाल की आने वाली फिल्मों की बात करें तो कमल हासन की इंडियन 2 में फ्लैशबैक दृश्यों में दिखाई देंगी। निर्देशक शंकर की इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी हैं। इसके अलावा वह अभिनेता विष्णु मांचू के साथ फिल्म मोसागल्लू में स्क्रीन साझा करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें