फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जन्मदिन पर समुद्र किनारे मस्ती करती दिखीं उर्वशी रौतेला, हॉट अंदाज से जीता फैंस का दिल

Fri, 25 Feb 2022 07:19 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला आज अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उर्वशी रौतेला को सेलेब्स लेकर फैंस तक अलग-अलग अंदाज में बधाई दे रहे हैं। तो दूसरी तरफ उर्वशी भी अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को खुश कर रही हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाईं, जिसमें अभिनेत्री धमाल मचाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, अब उर्वशी रौतेला ने अपने वेकेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उर्वशी रौतेला हॉट अंदाज में एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही हैं।
 
दरअसल, उर्वशी रौतेला अपने जन्मदिन पर मालदीव में एंजॉय कर रही हैं और अभिनेत्री ने यहीं से अपना एक वीडियो फैंस के बीच शेयर किया है। इस वीडियो में उर्वशी समुद्र किनारे नीले आसमान के नीचे मस्ती करती दिख रही हैं। उर्वशी का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी रौतेला परपल कलर की प्रिंटेड बिकिनी में कहर ढा रही हैं और वह समुद्र के किनारे टहल रही हैं। बैकग्राउंड में नीला आसमान और दूर-दूर तक फैला समुद्र नजर आ रहा है। इस दौरान आस-पास हरियाली भी है, जो इस माहौल को और सुंदर बनाने का काम कर रही है। इस वीडियो के साथ उर्वशी रौतेला ने कैप्शन में लिखा है, ‘खुशियों की धूप, मुस्कान के इंद्रधनुष और हंसी की बारिश से भरा जन्मदिन।’
विज्ञापन

3 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta
इससे पहले उर्वशी रौतेला ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर कीं। वीडियो में उर्वशी ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप और स्कर्ट में दिख रही हैं और सेलिब्रेशन को देखकर खुश हो रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस खुशी से खूब तालियां भी बजा रही हैं। इस वीडियो के साथ उर्वशी ने लिखा, ‘भगवान वास्तव में मेरे लिए अच्छा रहा है इसलिए भगवान आप सभी को आशीर्वाद दे और धन्यवाद। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि यह अगले साल क्या लेकर आता है।’

4 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta
उर्वशी रौतेला बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उर्वशी ने साल 2009 में मिस टीन इंडिया का खिताब जीता था। इसके अलावा, उर्वशी साल 2012 में मिस यूनिवर्स का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta
उर्वशी ने साल 2013 में बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ है। इस फिल्म में वह सनी देओल के साथ नजर आई थीं। इसके बाद उर्वशी रौतेला ‘सनम रे’, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ और ‘हेट स्टोरी 4’ जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। इसके अलावा भी उनके नाम कई उपलब्धियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें