बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री तबस्सुम किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री सिनेमा की दुनिया में बेबी तबस्सुम के नाम से मशहूर हैं, जिन्होंने टीवी की दुनिया में भी अपनी एक खास पहचान बनाई है। आज तबस्सुम अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री ने इस इंडस्ट्री में काफी कम उम्र में कदम रख दिया था। छोटी सी उम्र में ही उन्होंने कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया। 40 और 50 के दशक में बतौर बाल कलाकार वह कई हिट फिल्मों में नजर आईं, जिसमें 'बहार' और 'जोगन' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा, टीवी की दुनिया में उन्होंने पहला टॉक शो शुरू किया था। लेकिन इन सबके बीच अभिनेत्री की निजी जिंदगी भी काफी खास है। आज खास मौके पर हम आपको अभिनेत्री की कुछ दिलचस्प बातें बता रहे हैं।