बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री स्वरा भास्कर 9 अप्रैल को अपना 34वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। स्वरा बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं, जिसमें वीरे दी वेडिंग, रांझणा, प्रेम रतन धन पायो और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स शामिल हैं। लेकिन स्वरा अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। स्वरा बॉलीवुड से लेकर देशभर में चल रहे तमाम मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं और इसी वजह से वह कई बार विवादों में भी फंस चुकी हैं। आइए आज हम आपको स्वरा भास्कर के ऐसे ही पांच विवाद के बारे में बताते हैं, जिससे देश की राजनीति में भी हलचल हो गई थी।