फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन फिल्मों के दौर में फैमिली ड्रामा लेकर आए सूरज बड़जात्या, सलमान खान को बनाया 'प्रेम'

Mon, 22 Feb 2021 01:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान, सूरज बड़जात्या - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्देशक सूरज बड़जात्या ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनका नाम बॉलीवुड के उन निर्देशकों में लिया जाता है जिन्होंने भारतीय सिनेमा में फैमिली ड्रामा और रीमेक का दौर शुरू किया। आज यानी 22 फरवरी को सूरज बड़जात्या का जन्मदिन है। आइए जानते हैं सूरज की उन फिल्मों के बारे में जिसने दर्शकों को 'प्रेम' दिया।
विज्ञापन

2 of 6
मैंने प्यार किया - फोटो : Twitter
मैंने प्यार किया (1989)
22 फरवरी 1964 को जन्मे सूरज ने पिता के साथ मिलकर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' के निर्देशन से की थी। उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट हो गई थी। सलमान खान और भाग्यश्री की किस्मत चमक गई। तब से लेकर आज तक सूरज बड़जात्या सलमान को प्रेम नाम से ही बुलाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
Madhuri Salman - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हम आपके हैं कौन (1994)
1994 में रिलीज हुई सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' ने जबरदस्त सफलता पाई। फिल्म ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस पारिवारिक फिल्म में सलमान, माधुरी, अनुपम खेर के अलावा और भी बहुत से सितारे थे। 14 गानों के साथ बनी इस फिल्म में भारतीय संस्कृति को बखूबी दिखाया गया। यह फिल्म 'नदिया के पार' का रीमेक थी। इसमें भी सलमान खान का नाम प्रेम था। इस फिल्म को देखने के बाद देश में शादी के जश्न को मनाने का तरीका ही बदल गया था।

4 of 6
हम साथ-साथ हैं - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हम साथ-साथ हैं (1999)
दर्शक आज भी इस फिल्म को बार-बार देखना पसंद करते हैं।  इसमें सलमान खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर और तब्बू जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया था।  इस फिल्म को बनाया था पारिवारिक फिल्मों को बनाने वाले राजश्री प्रोडक्शंस ने और निर्देशित किया था सूरज बड़जात्या ने। ये फिल्म सूरज बड़जात्या की पिछली फिल्म 'हम आपके हैं कौन' जैसा इतिहास तो नहीं लिख पाई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर काफी चली। इस फिल्म के साथ काला हिरण शिकार का विवाद भी जुड़ा जिसका सामना आज तक सलमान खान कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
vivah - फोटो : social media
विवाह (2006)
फ्लॉप फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' के बाद सूरज ने फिर से कमबैक किया। इस बार उन्होंने अरेंज मैरिज का कॉन्सेप्ट लिया। फिल्म में 'इश्क-विश्क' कपल शाहिद कपूर और अमृता कपूर ने बेहतरीन अदाकारी की। फिल्म में लड़की देखने से लेकर शादी तक की एक-एक रस्म को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया। यह फिल्म हिट रही और एक बार फिर सूरज चमक उठे। इस फिल्म में भी हीरो का नाम प्रेम रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रेम रतन धन पायो
प्रेम रतन धन पायो (2015)
सूरज नौ साल तक बॉलीवुड से दूर रहे। इसके बाद साल 2015 में सूरज फिर से सलमान खान को लेकर परदे पर लौटे। फिल्म में सोनम रॉव ने लीड रोल निभाया। इस फिल्म में सूरज ने 16 साल बाद सलमान खान के साथ फिर से काम किया था। फिल्म की कहानी में कुछ खास दम नहीं था लेकिन सलमान के फैंस ने उन्हें निराश नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें