श्वेता बसु प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
हैदराबाद के एक होटल से जब श्वेता को पुलिस ने वेश्यावृत्ति के मामले में गिरफ्तार किया तब मीडिया में उनका एक बयान काफी वायरल हुआ। उस बयान में कथित रूप से श्वेता ने कहा, 'मैंने अपने करियर में कुछ गलत फैसले लिए हैं और मैं बिल्कुल कंगाल हो गई थी। मुझे अपने परिवार को संभालना था और कुछ अच्छे काम भी करने थे। मेरे लिए सारे दरवाजे बंद थे इसलिए कुछ लोगों ने मुझे पैसे कमाने के लिए वेश्यावृति का रास्ता दिखाया। मैं कुछ कर नहीं सकती थी और न ही मेरे पास कोई और चारा था इसलिए मैंने यह काम किया।' वेश्यावृत्ति में श्वेता बसु प्रसाद का पकड़ा जाना जितना चौंकाने वाला था, उतना ही चौंकाने वाला उनका यह बयान था। हालांकि, जब श्वेता सुधार गृह से बाहर आईं तो उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने ऐसा कोई बयान दिया ही नहीं। वह नहीं जानती कि मीडिया में यह बयान आखिर कैसे आया? सुधार गृह से बाहर आकर श्वेता ने अपने बयान में कहा, 'मुझे पत्रकारों के अलावा और किसी से कोई शिकायत नहीं। मेरे कठिन वक्त में इस तरह का बयान सब जगह फैलाया गया।'