फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे आहिल संग सलमान खान ने काटा जन्मदिन का केक, बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए फार्महाउस पहुंचे सितारे

Thu, 27 Dec 2018 10:19 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
salman khan
बॉलीवुड में अपनी दबंग छवि के लिए मशहूर और लाखों लड़कियों की धड़कन सलमान खान का आज जन्मदिन है। सलमान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान हर साल अपना जन्मदिन पनवेल वाले फार्म हाउस पर ही मनाते हैं तो इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। सलमान ने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। बुधवार रात से ही सलमान के जन्मदिन में शामिल होने के लिए सितारे पहुंचने लगे।
विज्ञापन

2 of 7
salman khan
इस बीच सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान अपने भांजे आहिल के साथ केक काटते दिख रहे हैं। सलमान ने आहिल को गोद में लिया हुआ है। वीडियो में उनके साथ अर्पिता खान, यूलिया वंतूर और शेरा भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
salman khan
वीडियो में सलमान बेहद प्यारे अंदाज में आहिल को केक खिलाते हुए भी दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कटरीना कैफ, अनिल कपूर, मौनी रॉय, सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल समेत कई बॉलीवुड सितारे रात में ही सलमान खान को बधाई देने के लिए पहुंचे थे। अब सलमान खान का बर्थडे हो तो भला कौन नहीं आना चाहेगा।
 

4 of 7
arbaaz khan
सलमान का बर्थडे मनाने अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ पहुंचे। उनके अलावा सोहेल, बहनोई आयुष शर्मा, दिया मिर्जा, अमृता अरोड़ा, अनिल कपूर, सोनू सूद आदि भी नजर आए। हालांकि इस पार्टी में मलाइका कहीं दिखाई नहीं दीं।
 
विज्ञापन

5 of 7
salman khan
केक काटते हुए सलमान खान। सलमान ने अपने व्यस्त शेड्यूल से वक्त लेकर अपनी फैमिली व क्लोज फ्रेंड्स के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया है।
विज्ञापन

6 of 7
salman khan
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द 'भारत' में नजर आने वाले हैं। फिल्म भारत में सलमान के लुक को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं क्योंकि इस फिल्म में सलमान 18 साल से लेकर 65 साल तक के अवतार में नजर आने वाले हैं। 'भारत' फिल्म में सलमान खान और कटरीना के अलावा दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bharat
'भारत' कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का रीमेक है। दक्षिण कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी 1947 भारत-पाकिस्तान बंटवारे से जुड़ी हुई है जहां एक नौजवान अपने पिता से कुछ वादे करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि हीरो वियतनाम युद्ध में अपने दोनों पैर खो देता है। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी है जो कि सलमान के करीबी दोस्त का किरदार निभाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें