फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शाहरुख की दीवानगी में पार कर आया पाकिस्तान की सरहद, दूसरा बहन के प्यार में

Thu, 27 Dec 2018 09:31 AM IST
विजय जैन बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 5
shah rukh khan - फोटो : file photo
पिछले हफ़्ते छह साल की सज़ा पूरी करने के बाद मुंबई के हामिद निहाल अंसारी को पाकिस्तान से भारत भेजा गया था जिन्होंने फ़ेसबुक पर दोस्ती के बाद एक लड़की से मिलने के लिए सरहद पार की और जेल पहुंच गए। और इसके एक हफ़्ते बाद ऐसा ही कुछ हुआ पाकिस्तान के दो लोगों के साथ जिन्हें भारत में सज़ा पूरी करने के बाद पाकिस्तान भेज दिया गया। इनमें से एक ने शाहरूख ख़ान से मिलने के लिए सीमा पार की थी तो दूसरे को अपनी ममेरी बहन से प्यार हो गया। ये दोनों बिना दस्तावेज भारत आ गए थे और हामिद की तरह ये भी क़ानून के शिकंजे में आ गए। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Shah rukh Khan fan - फोटो : social media
अब्दुल्लाह शाह और इमरान वारसी को बुधवार को अटारी वाघा बोर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स के सुपुर्द कर दिया गया। स्वात के रहने वाले 21 साल के अब्दुल्लाह को ऑटिज़्म है। मगर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान से मिलने की चाहत इतनी ज़्यादा थी कि 2017 में वो बिना दस्तावेज भारत चले आए।
अब्दुल्लाह अपने परिवार के साथ वाघा बोर्डर एक समारोह में आए थे लेकिन किसी तरह वो बचकर भारतीय सीमा में चले आए। उनका शाहरूख से मिलने का सपना तो अधूरा ही रहा पर भारत में वो गिरफ़्तार जरूर हो गए और फिर उन्हें लगभग 18 महीने जेल में काटने पड़े। 
विज्ञापन

3 of 5
Shah rukh Khan fan - फोटो : social media
वहीं इमरान वारसी की कहानी ये है कि वो 2004 में अपने कुछ रिश्तेदारों से मिलने कोलकाता आए थे और वहां उन्हें अपनी ममेरी बहन से प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली, और उनके दो बच्चे भी हैं। मगर 2008 में उन्हें साज़िश और जालसाजी के आरोप में भोपाल में गिरफ़्तार कर लिया गया। 10 साल की सज़ा पूरी करने के बाद इमरान वारसी को भी पाकिस्तान भेज दिया गया है। मीडिया से बात करने पर अब्दुल्लाह ने बताया कि शाहरुख के लिए उनका प्यार आज भी कायम है। 

4 of 5
Shah rukh Khan fan - फोटो : social media
उन्होंने बताया, ''मैं वीज़ा के साथ फिर भारत आऊंगा और शाहरुख से मिलूंगा। मुझे भारत पसंद है।'' अब्दुल्लाह ने ये भी बताया कि उन्होंने शाहरुख की सारी फ़िल्में देखी हैं और मीडिया के सामने सीमा पर अब्दुल्लाह ने शाहरुख का एक पोज करके भी दिखाया। वहीं वारसी का कहना है कि वे अपने परिवार को लेने भारत दोबारा आयेंगे। सीमा पार करते ही दोनों पाकिस्तानियों को अपने वतन की धरती पर सिर झुकाते और उसे चूमते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shah rukh khan - फोटो : social media
हाल ही में इसी तरह का मामला सामने आया था जब भारत के हामिद निहाल अंसारी को पाकिस्तान से भारत भेजा गया था। हामिद बिना दस्तावेज़ों के एक लड़की से मिलने पाकिस्तान पहुंच गए थे, जहां उन्हें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने वहां छह साल की सजा पूरी की और वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत लौटे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें