फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कौन है ये महिला, जो 32 सालों से बनकर रहती हैं रेखा की परछाई

Thu, 10 Oct 2019 07:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rekha, Farzana - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री रेखा का 10 अक्टूबर को जन्मदिन होता है। उमराव जान, इजाजत, घर और कलयुग जैसी फिल्मों से पहचान बना चुकीं रेखा को भारत की ग्रेटा गार्बो कहा जाता है। रेखा ने 1966 में दक्षिण भारतीय फिल्म 'रंगुला रत्नम' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उस फिल्म में वह बाल कलाकार थीं। रेखा का जीवन किस्सों और अटकलों से भरा पड़ा है। कभी लोगों ने उनके सिंदूर के पीछे का राज जानने की कोशिश की तो कभी सेक्रेटरी फरजाना के साथ संबंधों में दिलचस्पी दिखाई।

विज्ञापन

2 of 6
Rekha, Farzana - फोटो : Social Media

रेखा के जन्मदिन पर आज हम आपको बताएंगे रेखा और उनकी सेक्रेटरी फरजाना के बारे में क्या-क्या लिखा गया और इसमें कितनी सच्चाई है। रेखा के साथ आपने अक्सर एक महिला को देखा होगा। ये महिला रेखा की परछाई मानी जाती हैं। इस महिला का नाम फरजाना हैं जो करीब 32 सालों से रेखा के साथ हैं। पत्रकार मोहनदीप ने अपनी किताब 'Eurekha' में फरजाना के बारे में कई खुलासे किए हैं।

विज्ञापन

3 of 6
Rekha, Farzana - फोटो : Social Media

मोहनदीप ने अपनी किताब में रेखा की रहस्यमयी जिंदगी के बारे में लिखा है। किताब के मुताबिक रेखा के उनकी सेक्रेटरी फरजाना के साथ काफी करीबी संबंध हैं। बता दें कि फरजाना का पहनावा पुरुषों की तरह है। इतना ही नहीं रेखा के बेडरूम के बारे में भी इस किताब में कई बातें लिखी हैं। किताब के मुताबिक रेखा के बेडरूम में कोई नहीं जा सकता।

4 of 6
Rekha, Farzana - फोटो : Social Media

वहीं फरजाना को यहां आने-जाने की पूरी छूट है। रेखा और फरजाना के रिश्ते पर मोहनदीप के अलावा पत्रकार मालविका संघवी ने कहा है- रेखा के लिए फरजाना एकदम परफेक्ट हैं। फरजाना रेखा की आंख, नाक, कान और सलाहकार, मददगार की भूमिका निभाती है। रेखा उनके बिना नहीं रह सकती। मैं एक बार रेखा और फरजाना के साथ कार में मुंबई के ट्रैफिक में थी। इस दौरान कार की खिड़की रेखा को परेशान करने लगी। तब फरजाना ने खिड़की बंद कर दी थी। यानी रेखा को किस चीज से परेशानी है ये बात फरजाना अच्छे से जानती हैं।"

विज्ञापन

5 of 6
rekha - फोटो : Instagram

इन बातों में कितनी सच्चाई है इस बात की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता लेकिन रेखा के बारे में कब क्या कहा गया ये जरूर बताया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर रेखा अपनी सेक्रेटरी फरजाना को अपनी बहन मानती हैं। लेकिन बाहरी दुनिया दोनों के संबंधों पर आजतक केवल अटकलें ही लगाती रही है सच्चाई किसी को नहीं पता।

ये भी पढ़ें- Throwback: रेखा की इन बोल्ड तस्वीरों ने मचाई सनसनी, एक मैगजीन के लिए तो न्यूड होकर दिया था पोज

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rekha birthday special

बात करें रेखा की तो अपने करियर में रेखा ने करीब 175 हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है जिनमें 'खूबसूरत', 'खून भरी मांग', 'खून और पसीना', 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'उमराव जान' शामिल हैं। रेखा को तीन बार फिल्मफेयर और एक बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। रेखा पद्मश्री भी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें