फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ को कभी देखना भी पसंद नहीं करती थी रेखा, फिल्म से निकलवाया पर दिल दे बैठीं

Mon, 08 Oct 2018 04:37 PM IST
Prateek Ranjan मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rekha
रेखा और अमिताभ की लव स्टोरी आज भी चर्चा का विषय है। इस लव स्टोरी की शुरुआत भी काफी ड्रामाटिक रही है। अमिताभ के संघर्ष के दिनों में रेखा ने एक फिल्म से ही उनको बाहर करवा दिया लेकिन बाद में उनको ही अपने दिल में बसा बैठीं। शुरुआत में जब अमिताभ एक स्ट्रग्लर थे और रेखा एक सुपरस्टार। तब रेखा ने 'एक था चंदन एक थी सुधा' नाम की फिल्म साइन की थी, जिसमें संघर्ष कर रहे अमिताभ को लिया गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
रेखा अमिताभ बच्चन
इस फिल्म की कई दिनों की शूटिंग भी पूरी कर ली गई। लेकिन रेखा को अमिताभ जरा भी पसंद नहीं आए। अपने स्टारडम का लाभ उठाते हुए उन्होंने अमिताभ को फिल्म से ही बाहर करवा दिया। बाद में संजय खान को फिल्म में लिया गया। हालांकि बाद में ये भी खबरें आईं कि फ्लॉप अमिताभ को खरीदने के लिए कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर राजी नहीं था जिससे निर्देशक ने ही उनको फिल्म से आउट कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
rekha
लेकिन इससे पहले ही अमिताभ की जंजीर हिट हो गई और बाद में आई रेखा संजय की ये फिल्म फ्लॉप। लेकिन इसके बाद रेखा और अमिताभ की सुपरहिट लव स्टोरी चल निकली, जिसे लोग आजतक भूल नहीं पाए हैं। आज भी सिने जगत में इन दोनों सितारों का नाम एक-दूसरे के साथ जोड़ा जाता रहा है। फिल्म सिलसिला की इस जोड़ी से जुड़ी एक और खबर आई थी कि रेखा आज भी अपनी मांग में अमिताभ के नाम का सिंदूर लगाती हैं।

4 of 5
rekha
हालांकि यह बात 'बिग बॉस' के पूर्व कंटेस्टेंट पुनीत इस्सर की पत्नी दीपाली इस्सर ने ये कह कर सनसनी फैला दी थी। दीपाली ने दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड की सुपरस्टार रेखा अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर लगाती हैं। वैसे बॉलीवुड में इस बात को लेकर चर्चा तो काफी पुरानी है, लेकिन इस तरह खुलकर बात करने की हिम्मत किसी ने नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rekha
लोगों ने इससे पहले भी यह जानने की कोशिश जरूर की थी कि रेखा आखिर सिंदूर क्यों लगाती हैं? हालांकि चर्चाओं में यह मान लिया गया था कि यह बात सही थी। वहीं कुछ लोग यह मानते थे कि यह रेखा का स्टाइल स्टेटमेंट है और उनकी पर्सनैलिटी को सूट करता है। 'बिग बॉस 8' के दौरान 'बिग बॉस' के घर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचीं रेखा ने पुनीत इस्सर से बातें नहीं की थीं और उन्हें इग्नोर करने की कोशिश करती दिखीं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें