फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: 12 साल के करियर में सिर्फ छह हिट फिल्में, फिर सुपरस्टार्स को कैसे टक्कर दे पाते हैं रणवीर?

Wed, 06 Jul 2022 10:52 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ranveer singh films - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह आज 37 साल के हो गए हैं। साल 1985 को मुंबई में जन्मे रणवीर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह जहां भी जाते हैं फैंस को अपना बना लेते हैं। उनकी एनर्जी फैंस की एक्साइटमेंट को भी बढ़ा देती है। इतना ही नहीं, फैंस उनकी हर नई फिल्म का इंतजार करते हैं। लेकिन इस मुकाम को हासिल करने के लिए रणवीर ने खूब पापड़ बेले हैं। उन्होंने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से इंडस्ट्री में कदम रखा, जो साल 2010 में रिलीज हुई। बीते 12 वर्षों में उन्होंने 15 फिल्मों में काम किया है और आपको जानकार हैरानी होगी कि इसमें भी सिर्फ छह फिल्में ही हिट रहीं। लेकिन इसके बावजूद अभिनेता के स्टारडम में कोई कमी नहीं आई। आइए आपको आज रणवीर की हिट फिल्मों की एक शानदार लिस्ट दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
तत्तद-तत्तद राम जी की चाल देखो (गोलियों की रासलीला-राम लीला) - फोटो : यूट्यूब
गोलियों की रासलीला राम-लीला
रणवीर सिंह ने बेशक इंडस्ट्री में फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से कदम रखा था लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2014 में आई 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' ने दी। दीपिका पादुकोण संग उनकी जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में एक धांसू लव स्टोरी थी, जिसने रातों-रात रणवीर को सुपरस्टार बना दिया। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म की लागत लगभग 80 करोड़ है लेकिन फिल्म ने 220 करोड़ की बंपर कमाई की थी।
विज्ञापन

3 of 7
Ranveer singh - फोटो : सोशल मीडिया
गुंडे
इसके बाद रणवीर 'गुंडे' में नजर आए और इसमें भी उन्होंने धमाल मचा दिया। 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में दोस्ती और लव ट्रायंगल दिखाया गया। कहानी थोड़ी पुरानी कही जा सकती है लेकिन रणवीर के साथ अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने दर्शकों को सिनेमाघरों में आने के लिए मजबूर कर दिया था। 48 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 78 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म को सेमी हिट करार दिया गया है।

4 of 7
बाजीराव मस्तानी - फोटो : सोशल मीडिया
बाजीराव मस्तानी
मराठा युग पर आधारित इस फिल्म ने रणवीर के करियर को चार-चांद लगाने का काम किया है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर ने पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया और उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आईं। हालांकि, प्रियंका का भी फिल्म में अहम किरदार था। 145 करोड़ के बजट में बनी फिल्म सुपरहिट रही। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 300 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी।
विज्ञापन

5 of 7
पद्मावत में रणवीर सिंह का लुक - फोटो : social media
पद्मावत
रणवीर इंडस्ट्री के चॉकलेट ब्वॉय कहे जाते हैं लेकिन जब वह 'पद्मावत' में नजर आए, तो सबको हैरान कर दिया। खिलजी बने रणवीर सिंह को फिल्म की सफलता का श्रेय दिया गया। उनकी एक्टिंग, अंदाज और डांस तक ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया था। हालांकि, फिल्म में दीपिका और शाहिद कपूर भी थे। लेकिन बात रणवीर की ज्यादा हुई। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में इस फिल्म को लगभग 215 करोड़ की लागत में बनाया गया और बॉक्स ऑफिस पर इसने 550 करोड़ से ज्यादा का शानदार कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

6 of 7
सिंबा
सिंबा
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आए और बॉक्स ऑफिस पर छा गए। फिल्म में रणवीर के साथ सारा अली खान थीं और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। रणवीर की इस फिल्म का बजट लगभग 80 करोड़ है। लेकिन फिल्म ने लगभग 240 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गली ब्वॉय
गली ब्वॉय
अपना टाइम आएगा... गाना आज भी फैंस की जुबां पर रहता है और इसी गाने ने रणवीर को रैपर भी बना दिया। 'गली ब्वॉय' में रणवीर एक रैपर की भूमिका में दिखे थे और फैंस के बीच छा गए। दर्शकों को उनका स्टाइल खूब पसंद आया था। इसी वजह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। 55 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 150 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें