फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan Birthday: 'RRR' से पहले राम चरण की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका, ओटीटी पर मौजूद हैं हिंदी वर्जन

Sun, 27 Mar 2022 09:17 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दक्षिण भारतीय अभिनेता रामचरण - फोटो : social media
साउथ सुपरस्टार रामचरण 27 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। हाल ही में 25 मार्च को उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म आरआरआर रिलीज हुई है और आते ही सिनेमाघरों में छा गई है। ऐसे में अभिनेता का यह 37 वां जन्मदिन बेहद खास होने वाला है। एक्टर रामचरण को दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक लविंग हीरो के साथ ही एक एक्शन हीरो के रूप में भी जाना जाता है। एक्टर रामचरण की फिल्मों में दर्शकों को एक्शन के साथ ही रोमांस का तड़का भी खूब देखने को मिलता है। इस समय फैंस में अपने चहेते सुपरस्टार की फिल्म 'आरआरआर' का खुमार चढ़ा हुआ है, लेकिन इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में हैं जो तमिल भाषा के साथ ही हिंदी में भी धमाल मचा चुकी हैं। अगर आप रामचरण के जबरदस्त एक्शन के फैन हैं, तो आपको टीवी का इंतजार करने की जरुरत नहीं हैं क्योंकि आजकल डिजिटल का जमाना है तो उनकी फिल्मों को आप ओटीटी प्लेटफार्म पर भी देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
मगधीरा में रामचरण और काजल अग्रवाल - फोटो : social media
मगधीरा-(2009)
अगर बात रामचरण की फिल्मों की करें तो सबसे पहले नाम मगधीरा फिल्म का लिया जाता है। यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी और शानदार हिट साबित हुई थी। फिल्म मगधीरा में पुनर्जन्म की कहानी है, जिसमें आपको प्यार की कहानी में इमोशन के साथ जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। एक्टर रामचरण की इस सुपरहिट फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रामचरण, फिल्म-चिरुथा - फोटो : यूट्यूब
चिरुथा-(2007)
पुरी जगंनाध द्वारा निर्देशित एक्टर रामचरण की फिल्म चिरुथा भी एक एक्शन थ्रिलर है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर हिंदी में देख सकते हैं। फिल्म चिरुथा में रामचरण ने एक गाइड की भूमिका निभाई है। हालांकि फिल्म की कहानी का मोड़ बहुत ही दिलचस्प है। यह एक ऐसे बच्चे की कहानी है जिसके सामने उसके पिता को मार दिया जाता है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम (Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं।

4 of 6
Ram Charan
बेटिंग राजा-(2012)
अभिनेता रामचरण द्वारा अभिनीत फिल्म बेटिंग राजा एक एक्शन थ्रिलर है। इसे निर्देशक संपत नंदी द्वारा निर्देशित किया गया है। रामचरण की ये फिल्म भी लोगों को खूब पसंद आई थी और उनके करियर की सफल फिल्मों में से एक है। फिल्म 'बेटिंग राजा' को आप ओटीटी प्लेटफार्म वूट एप (voot) पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रामचरण - फोटो : insta-royalcharan_fc
येवडु-(2014)
अगर बात करें येवडु की तो इस फिल्म में आपको एक्शन का डबल डोज मिलेगा, क्योंकि इस फिल्म में अभिनेता रामचरण के साथ एक्शन हीरो अल्लू अर्जुन भी हैं। फिल्म में आपको भरपूर मनोरंजन मिल सकता है। फिल्म येवडु को आप ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर (Mx Player) पर देख सकते हैं, इसके अलावा यह फिल्म यूट्यूब पर भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रामचरण फिल्म-ध्रुवा - फोटो : insta
ध्रुवा-(2016)
अभिनेता रामचरण की फिल्म ध्रुवा में उन्होंने आईपीएस ऑफिसर के रूप में मुख्य किरदार निभाया है जो मेडिकल के एक बड़े क्रिमिनल रैकेट को खत्म करना चाहता है। इस क्राइम एक्शन फिल्म में रामचरण के साथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत भी हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा यह यूट्यूब पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें