फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: जुबली हिल्स में करोड़ों के बंगले में रहते हैं राम चरण, एयरलाइन कंपनी के भी हैं मालिक, देखें आलीशान घर की तस्वीरें

Sat, 27 Mar 2021 10:48 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
राम चरण का घर - फोटो : @AlwaysRamcharan

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण का आज जन्मदिन है। आज वह अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। राम चरण साउथ फिल्मों के उन सितारों में से हैं, जो अपनी पिता के स्टारडम से अलग दुनियाभर में अपनी खास पहचान हासिल कर चुके हैं। ऐसे में जन्मदिन के इस खास मौके पर दुनिया के हर कोने में मौजूद उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। राम चरण लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उनके पास हैदराबाद की प्राइम लोकेशन पर करोड़ों का बंगला है। साथ वह एयरलाइन कंपनी के मालिक भी हैं। चलिए हम आपको उनके घर की तस्वीरें दिखाते हैं।

विज्ञापन

2 of 7
राम चरण का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
27 मार्च, 1985 को चेन्नई में जन्मे रामचरण ने 2007 में पुरी जगन्नाथ की फिल्म 'चिरुथा' से करियर की शुरुआत की थी। उनके पास हैदराबाद के जुबली हिल्स की प्राइम लोकेशन में 38 करोड़ का बंगला है। जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। यह बंगला इतना खूबसूरत है कि फैंस इसे देखने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
राम चरण का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण का यह घर साउथ के किसी भी सिलेब्रिटी के सबसे महंगे घरों में से एक है। इसमें वर्ल्ड क्लास एमेनिटीज मौजूद हैं। घर की दीवारों को महंगी पेंटिंग्स से सजाया गया है। राम चरण फिल्म एक्टर के अलावा एक सफल बिजनेसमैन भी हैं।

4 of 7
राम चरण का घर - फोटो : @AlwaysRamcharan
रामचरण ने 2012 में अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना कमिनेनी से शादी की। उन्होंने 2016 में अपना प्रोडक्शन हाउस खोला, जिसका नाम 'कोन्निडेला प्रोडक्शन कंपनी' है।
विज्ञापन

5 of 7
राम चरण का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
राम चरण का ये घर बेहद खूबसूरत है। इस घर के लिए चीजें विदेशों से खरीदी गई हैं। तब जाकर ये घर लग्जरी और आलीशान बन पाया है। घर की बालकनी से शानदार व्यू नजर आता है। राम की फैन फॉलोइंग भी उनके सुपरस्टार पिता चिरंजीवी जैसी ही है. फैंस उनके अभिनय के अलावा उनकी फिटनेस और स्टाइल के भी दीवाने रहते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
राम चरण का घर - फोटो : @AlwaysRamcharan
रामचरण हैदराबाद बेस्ड एयरलाइन ट्रू जेट के मालिक हैं। इसके अलावा उनकी रामचरण हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब नाम से पोलो टीम भी है। फिल्मों के अलावा वह ब्रैंड एंडोर्समेंट्स और पर्सनल इन्वेस्टमेंट्स से काफी पैसा कमाते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राम चरण - फोटो : instagram/alwaysramcharan
राम चरण की गिनती साउथ के उन सुपरस्टार्स में की जाती हैं, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्म में भी काम किया है। हालांकि वह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण अब एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म से उनका लुक भी सामने आ चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें