हिंदी सिनेमा के इकलौते सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 को अमृतसर में हुआ था। राजेश खन्ना उस शख्स का नाम है जिसने एक पूरी पीढ़ी को, फिल्मों के जरिए ही सही पर रोमांस करना सिखाया। उन्होंने 'आराधना', 'दो रास्ते', 'खामोशी', 'सच्चा झूठा', 'गुड्डी', 'कटी पतंग', 'सफर', 'दाग', 'अमर प्रेम', 'प्रेम नगर' जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में कीं और राजनीति में भी हाथ आजमाया।