फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Preity Zinta Birthday: जब प्रीति जिंटा ने अंडरवर्ल्ड डॉन के खिलाफ कोर्ट में दी थी गवाही, मुकर गए थे बड़े-बड़े सुपरस्टार्स

Sun, 31 Jan 2021 09:26 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Preity Zinta - फोटो : Instagram
'डिंपल गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। प्रीति ने फिल्मी पर्दे पर कई बहादुर महिलाओं का किरदार निभाया लेकिन ये बेहद कम लोग जानते होंगे कि अभिनेत्री असल जिंदगी में भी खूब बहादुर हैं। 31 जनवरी को एक्ट्रेस अपना 46वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं और इस खास मौके पर हम आपको उनकी बहादुरी से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Chori Chori Chupke Chukpe - फोटो : Instagram
बात साल 2001 की है जब फिल्म 'चोरी-चोरी चुपके-चुपके' काफी सुर्खियों में थी। इस फिल्म को अब्बास मस्तान बना रहे थे और इसमें लीड रोल में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी और एक्टर सलमान खान थे। खबरों के अनुसार, इस फिल्म में किसी निर्देशक का पैसा नहीं लगा था बल्कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का पैसा लगा था। जबकि कागजों पर था कि फिल्म में हीरा कारोबारी भरत शाह और प्रोड्यूसर नाजिम रिजवी का पैसा लगा है।
विज्ञापन

3 of 5
preity zinta - फोटो : social media
इस बात की जानकारी पुलिस को हो गई थी और छानबीन के दौरान पुलिस ने अब्बास मस्तान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'चोरी-चोरी चुपके-चुपके' के सभी प्रिंट सील कर दिए थे। इस मामले के दौरान ही शाहरुख खान, सलमान खान और रानी मुखर्जी को धमकी भरे फोन भी आ रहे थे। स्टार्स पुलिस के पास धमकियां मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे। लेकिन जब पुलिस ने उनसे अदालत में इस बात को कहने के लिए कहा तो सभी लोग पीछे हट गए। 

4 of 5
Preity Zinta
ऐसे गंभीर मामले में जब सभी सुपरस्टार्स मुकर गए तब सिर्फ प्रीति जिंटा ही एक ऐसी एक्ट्रेस थीं, जो अदालत में गवाही देने के लिए सामने आई थीं। प्रीति जिंटा ने कोर्ट में बताया था कि उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे हैं और उनसे पैसों की भी मांग की जा रही है। यह मामला अंडरवर्ल्ड से जुड़ा हुआ था इसलिए एक्ट्रेस का बयान कैमरे में रिकॉर्ड किया गया था। बयान के आधार पर भारत शाह को गिरफ्तार कर लिया गया था और प्रोड्यूसर नाजित रिजवी को भी मामले में दोषी पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Preity Zinta - फोटो : Instagram
अभिनेत्री प्रीति जिंटा की बहादुरी ने फिल्म इंडस्ट्री को हिला दिया था और लोगों ने उनके इस कदम की काफी सराहना की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने हिट फिल्में जैसे 'वीर-जारा', 'कल हो ना हो', 'कोई मिल गया', 'दिल है तुम्हारा', 'सोल्जर', 'मिशन कश्मीर' और भी कई फिल्मों में काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें