गजल गायक पंकज उधास
पंकज उधास ने 1972 में फिल्म 'कामना' से बॉलीवुड में शुरुआत की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह कैसेट कंपनी के मालिक मीरचंदानी से मिले और उन्हें 'आहट' एल्बम में गाने का अवसर मिला। इस एक एल्बम से उनका गाना ‘चिट्ठी आई है’ लोगों को बहुत पसंद आया। उनकी एल्बम की कैसेट एक ऐसा माध्यम थी, जिन्होंने गजल को आम आदमी तक पहुंचने में मदद की और उनकी गलज को ऑटो रिक्शा वाले भी सुनने और पसंद करने लगे। यहीं नहीं उन्होंने कई फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है, जिनमें 'बहार आने तक', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'थानेदार', 'साजन', 'मोहरा', 'गंगा जमुना सरस्वती' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।