पंकज उधास एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनका जिक्र होते ही हर किसी के मन में गजलें और प्यार भरे गाने आ जाते हैं। उनकी गजलें हर किसी के बेचैन मन को पल भर में शांत कर देने का काम करती हैं और उनके द्वारा गाए हुए प्यार भरे गाने सीधा दिल में उतर जाते हैं। उनकी गजलों और गानों की लिस्ट अगर खोली जाए तो काफी लंबी है।
उनके सदाबहार गानों में 'चिट्ठी आए न संदेश', 'न कजरे की धार', 'आदमी खिलौना है', 'चांदी जैसा रंग है तेरा' समेत कई गाने शामिल हैं। अपने बेहतरीन काम के लिए साल 2006 में पंकज उधास को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के हाथों देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। लेकिन क्या आपको पता है, इसके पीछे भी एक मजेदार कहानी है। आज पंकज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस खास मौके पर हम आपको पद्मश्री से जुड़ा उनका किस्सा बताते हैं।