फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर से शादी के समय सुपरहिट एक्ट्रेस थीं नीतू सिंह, प्यार के लिए छोड़ा करियर, करीब 30 साल बाद पति के साथ ही की पर्दे पर वापसी

Wed, 08 Jul 2020 06:27 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीतू सिंह, ऋषि कपूर - फोटो : social media
सत्तर के दशक की बेहद खूबसूरत और बेहतरीन अदाकाराओं में से एक नीतू सिंह (Neetu Singh Birthday) का आज जन्मदिन है। नीतू सिंह के जन्मदिन को खास बनने के लिए इस बार उनके पति ऋषि कपूर साथ नहीं हैं। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से एक थी। चलिए नीतू सिंह के जन्मदिन पर आपको एक बार फिर से पुरानी यादों में लिए चलते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नीतू सिंह, ऋषि कपूर
नीतू सिंह ने अपने एक दशक के करियर में कई हीरोज के साथ हिट फिल्में दीं। हालांकि उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा ऋषि कपूर के साथ पसंद की गई। जो बाद में उनके पति भी बन गए। नीतू और ऋषि कपूर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात आर के स्टूडियो में हुई थी, जहां फिल्म 'बॉबी' की शूटिंग चल रही थी। लेकिन दोनों की ठीक से जान-पहचान फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट्स पर हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
नीतू सिंह, ऋषि कपूर
एक इंटरव्यू में नीतू सिंह ने बताया था- मुझे पहली बार उनसे मिलकर बिलकुल अच्छा नहीं लगा। वो मुझे बात-बात पर टोकते रहे और मुझे लगा कि वो एक बहुत ही रुखे इंसान हैं लेकिन बाद में हमारी दोस्ती हो गई। नीतू ने बताया था, एक दिन उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं इतनी फिल्में क्यों साइन कर रही हूं, क्या मुझे शादी-वादी नहीं करनी है। इसपर मैंने कहा किससे करूं मैं शादी और ऋषि ने कहा मुझसे। और इस तरह हम दोनों की शादी हो गई।

4 of 5
नीतू सिंह, ऋषि कपूर
ऋषि कपूर ने अपनी किताब खुल्लम खुल्ला में बताया था कि नीतू से शादी करने से पहले वह किसी पारसी लड़की से प्यार करते थे। बॉबी के हिट होने के बाद ऋषि कपूर के पास कई फिल्में थीं लेकिन वह हिट नहीं हुईं, और इसका गुस्सा ऋषि ने नीतू पर निकाला। उन्होंने अपनी नाकामी के लिए नीतू सिंह को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया। लेकिन नीतू हमेशा ऋषि कपूर के साथ खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीतू सिंह, ऋषि कपूर
शादी के बाद नीतू ने फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया, उस वक्त उनके करियर का सुनहरा दौर चल रहा था। फिर वे अपने परिवार और बच्चों रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर की परवरिश में व्यस्त हो गईं। नीतू ने शादी के बाद लगभग 30 साल बाद साल 2009 में ऋषि कपूर के साथ ही फिल्म 'लव आज कल' से सिने पर्दे पर वापसी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें