मृणाल ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मैट्रिक्स फ्रैंचाइज़ी के लिए ऑडिशन
द मैट्रिक्स हॉलीवुड की सबसे सफल और सबसे बड़ी फ्रैंचाइज़ी में से एक है। 2021 में रिलीज़ हुई सीक्वल ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन’ में प्रियंका चोपड़ा ने भी एक प्रमुख भूमिका निभाई है। लेकिन, शायद आपको पता नहीं होगा कि इस रोल के लिए मृणाल ठाकुर ने भी ऑडिशन दिया था। ये रोल हालांकि प्रियंका ने ही निभाया लेकिन फाइनल सेलेक्शन के लिए दोनों में तगड़ा कंपटीशन रहा और बताते हैं कि एक बार तो प्रियंका को भी लगा कि कहीं ये रोल मृणाल को न मिल जाए।