''है प्रीत जहां की रीत सदा.. मैं गीत वहां के गाता हूं भारत का रहने वाला हूं.. भारत की बात सुनाता हूं।'' ये गीत शायद ही किसी ने न सुना हो, देशभक्ति से लबरेज फिल्मों में अभिनय करने वाले मनोज कुमार उर्फ भारत कुमार को कौन नहीं जानता। हिंदी सिनेमा के लेजेंड अभिनेता मनोज कुमार 24 जुलाई को अपनी जन्मदिन मनाते हैं। मनोज कुमार यानी हरिकिशन गिरी गोस्वामी। जी हां, यही था मनोज कुमार का असली नाम। आइए, हम आपको उनके ऐसे ही कुछ पहलू से रू-ब-रू कराते हैं, जिनसे आप अब तक अंजान थे।
विज्ञापन
2 of 8
मनोज कुमार की बात हो और दिलीप कुमार का जिक्र न हो ये कैसे हो सकता है। मनोज के बचपन का एक वाकया है। स्कूल में पढ़ाई के दौरान मनोज, दिलीप कुमार की फिल्म 'शबनम' देखने गए और फिर उनके किरदार से इतने प्रभावित हो गए कि उसी किरदार के नाम पर उन्होंने अपना नाम मनोज कुमार रख लिया।
विज्ञापन
3 of 8
मनोज कुमार
ऐसे वक्त में जब लोग किसी एक्टर को रोमांटिक छवि में देखना पसंद कर रहे थे, उस वक्त मनोज कुमार ने देशभक्ति फिल्मों की ओर रुख किया। ज्यादातर फिल्मों में उनके किरदार का नाम भारत था, इस वजह से लोग उन्हें 'भारत कुमार' भी कहने लगे। 1957 में बतौर अभिनेता फिल्म 'फैशन' से अपना करियर शुरू किया। 'फैशन' मनोज कुमार की पसंदीदा फिल्म है।
4 of 8
मनोज कुमार
देशभक्ति को लेकर मनोज कुमार में एक ऐसी अलख थी जिसको उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के सामने लाकर दिखाया। मनोज कुमार ने देशभक्ति फिल्में बनाकर ये साबित किया कि ऐसी फिल्मों से भी पैसा कमाया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 8
मनोज कुमार
- फोटो : SELF
फिल्म 'शहीद' के बारे में ये कहा जाता है कि इस फिल्म में मनोज कुमार शहीद भगत सिंह की भूमिका निभाने वाले थे, इस फिल्म के लिए मनोज भगत सिंह की मां से भी मिलने पहुंच गए थे। सभी जरूरी जानकारी के बाद जब मनोज कुमार ने इसमे अभिनय किया और फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर 1965 के शहीद ने धमाल मचा दिया।
विज्ञापन
6 of 8
मनोज कुमार
लगातार फ्लॉप होती फिल्मों से परेशान जब अमिताभ बच्चन मुंबई छोड़कर अपने मां-बाप के पास दिल्ली वापस जा रहे थे तब मनोज कुमार ही ऐसे थे जिन्होंने अमिताभ को रोका और अपनी फिल्म 'रोटी, कपड़ा और मकान' में मौका दिया।
विज्ञापन
7 of 8
मनोज कुमार
एक कहानीकार के रूप में केवल 11 रुपए लेने वाले मनोज कुमार को फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए दादा साहब फाल्के, पद्मश्री, फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट जैसे अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। मनोज कुमार को फिल्म 'उपकार' के लिए नेशल अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
एक जमाने की टॉप एक्ट्रेस रहीं नंदा ने मनोज कुमार के लिए एक फिल्म फ्री में की थी। फिल्म थी 'शोर। इस फिल्म के लिए पहले कई एक्ट्रेस से बात की गई थी लेकिन किसी ने भी हां नहीं की लेकिन नंदा ने इस फिल्म के लिए मनोज कुमार से एक रुपया नहीं लिया। एक इंटरव्यू में मनोज कुमार ने कहा था "किसी के एहसान का बदला आप नहीं चुका सकते लेकिन फिर भी मैंने हर कोशिश की थी कि नंदा जी का एहसान उतार सकूं। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाया..!”