अक्षय कुमार फिल्म स्पेशल 26
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पेशल 26
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
'स्पेशल 26' सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी है। फिल्म एक ऐसे गिरोह की वारदातों की कहानी है, जो नकली सीबीआई बनकर भ्रष्ट अफसरों और बड़े दुकानदारों के यहां छापे डालकर उन्हें लूटता है। इस नकली सीबीआई गिरोह को पकड़ने असली सीबीआई भी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर और जिमी शेरगिल जैसे दिग्गज कलाकार हैं।