फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म के लिए लियोनार्डो घोड़े की खाल में सोए, कच्चा मांस खाया, दाढ़ी बढ़ाई तब जाकर मिला ऑस्कर

Wed, 13 Nov 2019 04:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Titanic

हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) ने बीते 11 नवंबर को अपना 45वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनकी कथित मॉडल गर्लफ्रेंड Camila Morrone नजर नहीं आईं। हॉलीवुड में खबरों हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। Camila अभी 22 साल की हैं। अब बात करते हैं लियोनार्डो की। लियो को आप 'टाइटैनिक' फिल्म से जानते होंगे। इस फिल्म ने डिकैप्रियो को सुपस्टार बना दिया। उनके साथ इस फिल्म में केट विंसलेट नजर आईं थीं। इन दोनों की प्रेम कहानी और कैमिस्ट्री को फिल्म में खूब पसंद किया गया था।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Titanic

लियोनार्डो ने जैक और केट ने रोज का किरदार निभाया था। दोनों के बीच का रोमांटिक सीन भी जबरदस्त लोकप्रिय हुआ था। डिकैप्रियो को इस फिल्म ने वो सब दिया जिसके वो हकदार हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया में जन्में डिकैप्रियो अच्छे फिल्मकारों के पसंदीदा अभिनेता हैं और ऑस्कर के अलावा वो कई अन्य अवार्ड जीत चुके हैं। खैर अगर आप लियोनार्डो डिकैप्रियो को नहीं जानते हैं तो आपको उनकी ये फिल्में जरूर देखनी चाहिए।

विज्ञापन

3 of 7
ब्लड डायमंड - फोटो : social media
ब्लड डायमंड
हीरों के तस्कर डैनी आर्चर की भूमिका में लियोनार्डो डिकैप्रियो की एक्टिंग की सबने सराहना की। एक गोरा सिपाही जो एक काले खनिक की मदद से हीरा निकाल पाता है लेकिन अंत में उसकी मौत हो जाती है। लियोनार्डो को नामांकन मिला ऑस्कर का लेकिन ऑस्कर नहीं मिला। फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। इसे एडवर्ड ज़्विक ने निर्देशित किया था।

4 of 7
द एविएटर - फोटो : सोशल मीडिया
द एविएटर
सच्ची कहानी पर आधारित इस फिल्म में लियोनार्डो मुख्य भूमिका में थे। एक ऐसा बिजनेसमैन जो कई उद्योग खड़ा करता है और आखिर में बीमार पड़ जाता है और पागल हो जाता है। लियोनार्डो को इस फिल्म के लिए मुख्य अभिनेता का नामांकन हासिल हुई लेकिन अवार्ड नहीं मिल सका। फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

5 of 7
Leonardo DiCaprio - फोटो : social media
द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट
साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में वॉल स्ट्रीट के एक बदमाश शेयर ब्रोकर की भूमिका में लियोनार्डो का अभिनय आज भी याद किया जाता है। एक तरह की निगेटिव भूमिका जिसमें लियोनार्डो नशा करते और लोगों को बेवकूफ बनाकर पैसे कमाते दिखते हैं। इस फिल्म ने बड़ी कमाई की और लियोनार्डो को एक बार फिर नामांकन मिला।
विज्ञापन

6 of 7
द रेवनेंट - फोटो : amar ujala
द रेवनेंट
अलेजैंड्रो गोंजालेज इनारिटू के निर्देशन में बनी फिल्म द रेवनेंट के लिए लियोनार्डो को ऑस्कर मिला। फिल्म में लियोनार्डो ने शिकार कर के खाना जुटाने वाले की भूमिका निभाई है। इस फिल्म के लिए लियोनार्डो को जीवंतता देने के लिए लियोनार्डो एक घोड़े की खाल में सोए, भैंस का कच्चा मांस खाया, दाढ़ी बढ़ाई और बहुत कुछ किया। लियोनार्डो डिकैप्रियो ने अपने करियर का सबसे उम्दा और सर्वोपरि अभिनय किया था।

ये भी पढ़ें- जिससे किया प्यार उसी ने दिया धोखा, वो सिंगर जिसने ब्रेकअप के दर्द से करोड़ों कमाए
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
inception - फोटो : Social Media
इनसेप्शन
फिल्म की कहानी कुछ ऐसी थी- एक सपने के अन्दर सपना। सपनों की लेयर्स और फिर उनके मैप्स। उन सपनों में अपना जीवन तलाशता मिस्टर कॉब जिसे ये तक नहीं मालूम था कि वो जो जी रहा है, जीवन है या सपना। फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो, टॉम हार्डी और Marion Cotillard ने मुख्य भूमिका अदा की थी। इनसेप्शन एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों और आलोचकों दोनों को समान रूप से आश्चर्यचकित करती है। लियोनार्डो डिकैप्रियो ने इस फिल्म में अपने अभिनय से सबको हैरान किया था। फिल्म के डायरेक्टर थे क्रिस्टोफर नोलन। क्रिस्टोफर नोलन अपने बेहतरीन डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें