परवीन बाबी एक ऐसी अदाकारा थीं जिनकी चर्चा उनकी फिल्मों से ज्यादा उनकी जिंदगी पर होती रही है। कई फिल्मकार उनकी जिंदगी पर फिल्म बना चुके हैं। इसमें उनके करीबी महेश भट्ट से लेकर हॉलीवुड फिल्म मेकर तक शामिल हैं। 2006 में आई फिल्म 'वो लम्हे' तो आपको याद ही होगी ये फिल्म भी परवीन बाबी की याद में बनाई गई थी। आज परवीन बाबी का जन्मदिन हैं लेकिन वो साल 2005 में ही हम सब को हमेशा के लिए छोड़ कर जा चुकी हैं।