फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुर्सत मिलते ही पृथ्वीराज से मिलने पहुंची कंगना रनौत, तैमूर से काफी मिलती है SMILE

Thu, 05 Apr 2018 06:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : Twitter
फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग से फुर्सत मिलते ही बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत दौड़कर अपने भांजे के पास पहुंचीं। कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने मासी-भांजे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह नन्हे पृथ्वी राज को गोद में लेकर पैंपर करती नजर आ रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Kangana Ranaut
कंगना रनौत के भांजे पृथ्वी राज नए इंटरनेट सेंसेशन हैं। उनकी स्माइल देख किसी का भी दिल खुश हो जाए। सोशल मीडिया पर जब भी जूनियर चंदेल की तस्वीरें आती हैं, लोग जमकर प्यार लुटाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Kangana Ranaut
कंगना रनौत की बहन रंगोली ने साल 2011 में बिजनेसमैन अजय चंदेल से शादी की थी। नवंबर 2017 को बेटे पृथ्वी राज चंदेल का जन्म हुआ। रंगोली कंगना की मैनेजर भी हैं। 

4 of 5
Kangana Ranaut
कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके पास फिल्म 'मेंटल है क्या' भी है जिसमें वह राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kangana Ranaut
गौरतलब है कि कंगना रनौत का नाम हाल ही में कॉल डीटेल रिकॉर्ड (CDR) केस में सामने आया था। एक्ट्रेस पर आरोप है कि उन्होंने अपने वकील रिजवान सिद्दीकी से ऋतिक रोशन का फोन नंबर साझा किया था। पिछले महीने सिद्दीकी को नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी की कॉल डीटेल निकलवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें