साउथ सिनेमा के साथ ही बॉलीवुड में भी अपना नाम बना चुके अभिनेता किच्चा सुदीप 02 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते है। सुदीप सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि फिल्म निर्देशक और निर्माता भी हैं। सुदीप का जन्म साल 1973 में कर्नाटक के शिमोगा जिले में हुआ था। सुदीप मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में अभिनय करते हैं। इसके साथ ही वह सलमान खान की फिल्म दबंग 3 में बतौर विलेन भी नजर आए थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी सराहना हुई थी।
सुदीप बिजनेस फैमिली से आते हैं। उनके पिता का होटल का बिजनेस है। सुदीप ने दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह बेहतरीन क्रिकेट भी खेलते हैं। बहुत कम लोग ही जानते है कि वह विश्वविद्यालय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी भी रह चुके हैं।