फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar Net Worth: करोड़ों के घर से लेकर लग्जरी कार तक, करण जौहर की कुल संपत्ति जानकर आपके होश उड़ जाएंगे

Wed, 25 May 2022 07:48 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर बॉलीवुड की शानदार फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी फिल्मों के जरिए नए कलाकारों को मौका देते हैं और उन्हें खास पहचान मिलती है। शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत करने वाले करण जौहर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहते हैं। धर्मा प्रोडेक्शन के मालिक करण जौहर अपना जीवन बहुत ही शानदार और आलीशान तरीके से जीते हैं। वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आज के समय में उनके पास किसी भी चीज की कमी नहीं है। आज करण जौहर अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए इस खास मौके पर जानते हैं कि इतने बड़े प्रोडक्शन हाउस के मालिक के पास आखिर कितनी संपत्ति है।
विज्ञापन

2 of 4
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
कुल संपत्ति
बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों के निर्देशक करण जौहर की कुल संपत्ति 200 मिलियन डॉलर यानि करीब 1400 करोड़ रुपये है। खबरों के मुताबिक एक फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए करण जौहर लगभग 3 करोड़ रुपए लेते हैं। पिछले कुछ सालों में करण जौहर की संपत्ति में लगभग 80% की बढ़ोतरी हुई है। मशहूर निर्माता फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले स्टार में भी शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 4
करण जौहर का घर - फोटो : सोशल मीडिया
आलीशान घर
करण जौहर ने साल 2010 में मुंबई के कार्टर रोड पर सी फेस डुप्लेक्स खरीदा था। 8000 वर्ग फुट के डुप्लेक्स की कीमत करीब 40 हजार रुपये स्क्वायर फुट है। हालांकि जब उन्होंने ये घर खरीदा था तब इसकी कीमत करीब 32 करोड़ रुपये थी। करण के इस घर की बालकनी को गौरी खान ने डिजाइन किया है। इसके अलावा करण जौहर का एक और घर मुंबई के मालाबार हिल्स में है, जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन

4 of 4
करण जौहर की लग्जरी कारें - फोटो : सोशल मीडिया
लग्जरी कारें
फिल्म निर्माता करण जौहर  के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपये तक है। कार ब्रांडों में बीएमडब्ल्यू 745, बीएमडब्ल्यू 760, मर्सिडीज एस क्लास और करीब 2 करोड़ रुपये कीमत की मर्सिडीज मेबैक आदि शामिल हैं, जिनमें तमाम लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा उन्होंने करीब 480 करोड़ रुपये का पर्सनल इन्वेस्टमेंट भी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें