बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट डायरेक्टर करण जौहर का आज जन्मदिन है। 25 मई 1972 को जन्में करण आज 46 साल के हो गए। करण जौहर का बिंदास अंदाज सबसे जुदा है। बॉलीवुड में सबसे अच्छा इंटरव्यू लेने और देने का कोई मुकाबला हो, तो बिना शक करण उसके विजेता होंगे। करण ने बॉलीवुड को कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और कभी अलविदा ना कहना जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं कुछ दिलचस्प बातें।