फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गैंगस्टर' की गर्लफ्रेंड से लेकर 'सिमरन' तक, 5 ऐसी फिल्में जो कंगना ने अपने दम पर करवा दीं हिट

Fri, 23 Mar 2018 12:57 PM IST
अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रनौत बॉलीवुड में एक ऐसी अदाकारा का नाम है जिनका फिल्म इंडस्ट्री में कोई गॉड फादर नहीं था लेकिन संघर्ष और मेहनत से इस एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में न सिर्फ अपनी जगह जगह बनाई बल्कि खुद को बॉलीवुड की क्वीन भी साबित किया। कंगना अपने स्टारडम के लिए नहीं बल्कि सादगी भरे अंदाज और दिल को छू लेने वाली एक्टिंग की वजह पहचानी जाती हैं। कंगना रनौत का आज जन्मदिन है। वह 31 साल की हो गई हैं। आज कंगना के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताएंगे कि कैसे मंडी जैसे छोटे शहर की इस लड़की ने 17 साल की उम्र में अपना फिल्मी सफर शुरू किया था और एक से बढ़कर एक चैलेजिंग रोल किए।
विज्ञापन

2 of 6
kangana
गैंगस्टर
कंगना रनौत ने 2006 में आई फिल्म ‘गैंगस्टर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में कंगना गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड 'सिमरन' के किरदार में नजर आई थीं जिसकी लाइफ ड्रग्स और अकेलेपन से भरी होती है। पहली ही फिल्म में खुद को साबित कर देने वाली कंगना को इस फिल्म के लिए बेस्‍ट डेब्‍यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड म‍िला था। इस फिल्म की सफलता के बाद कंगना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
विज्ञापन

3 of 6
kangana ranaut
वो लम्हें
जब बात आई रियल लाइफ पर बेस्ड फिल्म की तो कंगना के हाथ आई 'वो लम्हें'। इस फिल्म में कंगना ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया बल्कि दर्शकों ने उनके अभ‍िनय की खूब तारीफ भी की। यह फिल्म एक्‍ट्रेस परवीन बॉबी की जिंदगी पर बनी थी। 

4 of 6
kangana
फैशन
साल 2008 में कंगना को निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' में चैलेंजिंग किरदार मिला। इसमें उन्होंने एक मॉडल का किरदार निभाया था जो अपने ही उलझनों में उलझी रहती है। इसी फिल्म के लिए कंगना को पहली बार नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। कंगना को यह अवॉर्ड महज 22 साल की उम्र में मिला। इस फिल्म के बाद कंगना का बॉलीवुड में सितारा बुलंद होता चला गया।
विज्ञापन

5 of 6
Kangana Ranaut
क्वीन
जिस फिल्म ने कंगना की जिंदगी बदल दी वह फिल्म थी 'क्वीन'। इस फिल्म ने कंगना को बॉलीवुड की क्वीन बना दिया। 2014 में आई ‘क्वीन’ में कंगना राजकुमार राव की मंगेतर के किरदार में नजर आईं। जो शादी टूटने के बाद अकेले ही हनीमून पर निकल पड़ती है। 'क्वीन' ने कंगना की करियर को न केवल नई दिशा दी, बल्कि उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी दिलवाया। इस फिल्म के बाद कंगना की गिनती एक ऐसे एक्ट्रेस के रूप में होने लगी जो अपनी दम पर फिल्में हिट करवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kangana
17 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू, 22 साल की उम्र में नेशनल अवॉर्ड, कई फिल्मफेयर और कई आईफा अवॉर्ड अपने नाम करने वाली कंगना रनौत 2015 में आई ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’,में एक बार फिर लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। दत्तों के किरदार को लोग आज बी याद करते हैं। फिलहाल कंगना मणिकर्णिका में झांसी की रानी के किरदार में नजर आएंगी। तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं कंगना का ‘गैंगस्टर’ से लेकर ‘सिमरन’ तक का सफर काफी चुनौतियों भरा रहा लेकिन उन्होंने संघर्षों के किसी भी मोड़ पर हार नहीं मानी और इसीलिए आज वो सफलता की बुलंदियों पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें