फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक से लेकर करण तक ये हैं इंडस्ट्री के वो जाने माने स्टार्स जिनसे कंगना की बिल्कुल भी नहीं बनती

Sat, 23 Mar 2019 11:03 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अपने बगावती तेवर और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2006 में आई फिल्म 'गैंगस्टर' से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली कंगना ने एक से बढ़कर एक चैलेजिंग रोल किए हैं लेकिन बॉलीवुड में उन्हें उनके बगावती तेवर के लिए जाना जाता है। 12 साल के लंबे करियर में कंगना रनौत ने दोस्त कम दुश्मन ज्यादा बनाए हैं। दुश्मन भी ऐसे वैसे नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर्स और प्रोड्यूसर के साथ कंगना का छत्तीस का आंकड़ा रहा है। कंगना के जन्मदिन पर आइए आज बात करते हैं उन एक्टर्स की जिनसे कंगना रनौत की बिल्कुल भी नहीं बनती।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रनौत
ऋतिक रोशन
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन का। एक दौर था जब कंगना, ऋतिक की दोस्त हुआ करती थीं। दोस्ती प्यार में बदली और प्यार नफरत में बदल गया। यह कंगना और ऋतिक के बीच चल रहे विवाद से साफ जाहिर है। बगावती तेवर और बात-बात पर लड़ने-झगड़ने के लिए तैयार रहने वाली कंगना ने ऋतिक पर जब आरोपों की बौछार कर दी तो बदले में ऋतिक ने भी कंगना को नोटिस भिजवा दिया। अब आलम यह है कि दोनों एक दूसरे को देखना भी पंसद नहीं करते हैं। कंगना रनौत ऋतिक की कही हुई बातों को अब तक भूली नहीं हैं, इस बात का पता उनके ताज़ा बयान से लग जाता है। कंगना ने कहा है कि ऋतिक कहते हैं कि वो मुझे पहचानते ही नहीं। पांच साल तक काम किया और दो फिल्में की। ऐसा कैसे हो सकता है। खैर हम उम्मीद करते हैं ये दुश्मनी जल्द ही दोस्ती में बदल जाए।
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रनौत
करण जौहर
इसके बाद नाम आता है बॉलीवुड के टॉप फिल्म निर्माताओं में से एक करण जौहर का।2017 में कंगना रनौत और करण जौहर के बीच हुई नोपोटिज्म को लेकर जुबानी जंग इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ा।हालांकि इसके बाद दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए। हाल ही में एक बार फिर करण जौहर ने कंगना के लिए कहा कि उनके पास काम नहीं है तो कंगना भी कहा चुप रहने वाली थीं। उन्होंने भी कह दिया करण अपनी फिल्में देखें और मेरा टैंलेट, उन्हें तो च्वनप्राश की जरूरत है।

4 of 6
Kangana Ranaut
दीपिका पादुकोण
इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल हैं। वैसे तो दोनों के बीच कभी कोई दोस्ती नहीं रही पर दुश्मनी भी नहीं थी। कंगना दीपिका के बारे में कुछ अच्छा नहीं सोचतीं। ये पूरा मामला तब शुरू हुआ था जब दीपिका कंगना की फिल्म 'क्वीन' की सक्सेस पार्टी में नहीं पहुंची और न ही उन्हें विश किया और फिर कंगना भी दीपिका की फिल्म 'पीकू' की पार्टी में नहीं गईं और बस यहां से जो झगड़ा शुरु हुआ वो अभी तक चल रहा है। हाल ही में मणिकर्णिका रिलीज की स्क्रीनिंग में शामिल न होने पर भी कंगना ने दीपिका को निशाने पर लिया था। कंगना ने कहा था- ऐसा क्यों लगता है कि सभी लोग मुझे इग्नोर करते हैं? 
विज्ञापन

5 of 6
aditya pancholi
आदित्य पंचोली
इनके अलावा कंगना का आदित्य पंचोली के साथ भी छत्तीस का आंकड़ा रहा है। आदित्य से रिश्ता खत्म होने के बाद कंगना का नाम जुड़ा शेखर सुमन के बेटे अध्ययन से। 'राज 2' में दोनों ने पहली बार साथ काम किया और इसके बाद दोनों साथ-साथ नजर आने लगे थे और अफेयर्स की खबरें उफान पर थीं। इस बात से अध्ययन के पिता शेखर सुमन खुश नहीं थे। सुमन ने एक इंटरव्यू में कह दिया कि अध्ययन को प्यार नहीं, आकर्षण हुआ था। इस बयान के बाद अध्ययन और कंगना के रिश्तों में भी तनाव बढ़ने लगा। एक पार्टी में शेखर सुमन और कंगना के बीच बहस की खबरें भी सुर्खियों में रही थीं। दोनों के साथ कंगना का अलग-अलग वक्त पर लंबा अफेयर रहा बावजूद इसके ये तीनों एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Apurva Asrani
अपूर्व असरानी
कंगना और अपूर्व असरानी का विवाद सिमरन फिल्म से शुरू हुआ जो आज तक चल रहा है। अपूर्व असरानी ने 'शाहिद' और 'अलीगढ़' जैसी फिल्में लिखी हैं। पिछले सात-आठ साल से इंडस्ट्री में हैं। जब अपूर्व, कंगना रनौत की फिल्म 'सिमरन' लिख रहे थे, तो उन्होंने मीडिया में जाकर यह आरोप लगाया कि कंगना ने फिल्म के डायरेक्टर हंसल मेहता और प्रोड्यूसर शैलेश सिंह के साथ मिलकर उन्हें फिल्म से निकलने का प्लान बनाया था। ये मामला तब सामने आया था जब ‘सिमरन’ स्टार कंगना रनौत पर अपूर्व असरानी ने धोखाधड़ी करने और सही क्रेडिट नहीं देने आरोप लगाया था। दोनों के बीच की लड़ाई आज भी हेडलाइन बनती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें