फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल से काम ना मिलने पर उदय चोपड़ा डिप्रेशन के शिकार, ट्विटर पर लिखा- 'सुसाइड करना अच्छा विकल्प है'

Sat, 23 Mar 2019 10:50 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
uday chopra - फोटो : social media
मोहब्बतें और धूम 3 के एक्टर उदय चोपड़ा लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। कुछ समय पहले उनकी तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें उदय चोपड़ा का वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आया। चर्चा थी कि काम ना मिलने और बड़े पर्दे से दूर रहने की वजह से ऐसा हुआ है। अब उदय चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर ऐसा खुलासा किया है जिसे जानकर यकीन करना मुश्किल है।
विज्ञापन

2 of 6
uday chopra - फोटो : social media
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, उदय चोपड़ा ने ट्वीट किया कि 'मैंने अपना ट्विटर अकाउंट कुछ घंटों के लिए डिएक्टिवेट कर दिया। ऐसा लगा मैं मरने वाला हूं। यह अभूतपूर्व था। मुझे लगता है कि आत्महत्या करना एक अच्छा विकल्प है। मैं जल्द ही इसे स्थाई रूप से कर सकता हूं।'
विज्ञापन

3 of 6
uday chopra - फोटो : file photo
उदय चोपड़ा ने आगे लिखा कि 'मैं यह कबूल करता हूं कि मैं ठीक नहीं हूं। अभी तक मैं कोशिश कर रहा हूं लेकिन असफल रहा हूं।' उदय चोपड़ा के ये ट्वीट्स देख के जाहिर होता है कि वो डिप्रेशन के शिकार हैं। बाद में उन्होंने दोनों ही ट्वीट्स डिलीट कर दिए। बता दें कि उदय चोपड़ा आखिरी बार साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म धूम 3 में नजर आए थे।

4 of 6
uday chopra - फोटो : file photo
इससे पहले अगस्त 2018 में उन्होंने ऐसा ही एक ट्वीट किया था जब उन्होंने लोगों को मानसिक बीमारी के बारे में सलाह दी थी। उदय चोपड़ा ने ट्वीट किया था कि 'अगर आप या आपका कोई चाहने वाला मानसिक बीमारी का शिकार है तो कृपया उसकी मदद करिए।' 

 
विज्ञापन

5 of 6
uday chopra - फोटो : file photo
एक इंटरव्यू में उदय चोपड़ा ने अपने डेब्यू और फिल्मों पर कहा था कि 'बॉलीवुड में जो कोई भी आता है उसका सपना होता है। मैं झूठ नहीं बोलूंगा। मैं भी नंबर वन बनना चाहता था लेकिन चीजें सही तरीके से नहीं हुईं। दर्शकों ने मुझे नकार दिया और बात नहीं बनीं। दर्शकों का इस तरह मुझे खारिज करना मैं हजम नहीं कर पाया। मुझे यकीन हीं नहीं हुआ। मेरे लिए यह स्वीकार करना मुश्किल था। दो सालों तक जितना भी बकवास था सब बाहर हो गया। अब मुझे पता है कि मैं कौन हूं और मेरी क्षमताएं कितनी हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
uday chopra - फोटो : file photo
सितंबर 2018 में उदय चोपडा ने ट्वीट कर लोगों को चौंका दिया था। उन्होंने गांजा को कानूनी मान्यता दिलाने की वकालत की थी। उदय चोपड़ा ने लिखा कि 'जहां तक मैं समझता हूं गांजा को भारत में वैध करना चाहिए। अगर इसे वैध करते हैं तो राजस्व का बड़ा स्रोत भी बन सकता है।' उदय चोपड़ा के इस ट्वीट के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें ट्विटर पर लताड़ लगाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें