फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday John Abraham: जॉन अब्राहम के पास हैं लग्जरी कारें और सुपरबाइक्स, विज्ञापन और फिल्मों से करते हैं करोड़ों की कमाई

Fri, 17 Dec 2021 09:55 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) अपनी फिटनेस और सिक्स पैक के लिए जाने जाते हैं। जॉन अब्राहम का जन्म 17 दिसंबर 1972 को हुआ था। आज जॉन अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। बाद में वे फिल्मों में आए। उन्होंने साल 2003 में फिल्म ‘जिस्म’ (Jism) से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि इससे पहले वे कई म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा बन चुके थे। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ब्राइक्स के लिए क्रेजी हैं जॉन अब्राहम
बेहतरीन मॉडल, सफल एक्टर-प्रोड्यूसर और शानदार बॉडी के अलावा जॉन में एक और खूबी है। उन्हें बाइक्स काफी पसंद है और उनके पास इसका अच्छा कलेक्शन भी है। ब्रान्ड्स से कमाई के अलावा जॉन एक फिल्म के लिए करीब 10 करोड़ और विज्ञापन के लिए 1.5 से 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। जॉन फिल्में भी प्रोड्यूस करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बिपाशा, जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
बिपाशा बसु संग रहा अफेयर
एक दौर ऐसा था जब बिपाशा बसु और जॉन अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में नजर आते थे। यही नहीं जॉन का बर्थडे बिपाशा धूमधाम से मनाती थीं और जॉन भी बिपाशा का जन्मदिन मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। दोनों ने 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया। यही नहीं दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया।

 

4 of 5
John Abraham, Priya Runchal - फोटो : instagram
प्रिया रुंचाल से गुपचुप तरीके से की शादी
बिपाशा से अलग होने के बाद जॉन ने एनआरआई प्रिया रुंचाल से गुपचुप तरीके से शादी कर ली। साल 2014 के न्यू ईयर पर जॉन अब्राहम ने ट्वीट कर बता दिया था कि उनका और बिपाशा के बीच रिश्ता खत्म हो गया है और उन्होंने प्रिया से शादी कर ली है। प्रिया लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram
पहली फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड से नवाजा गया। 17 साल के अपने करियर में जॉन करीब 40 फिल्मों में बतौर अभिनेता और सात फिल्मों में बतौर निर्माता के तौर पर काम कर चुके हैं। संजीदा अभिनय से लेकर एक्शन और कॉमेडी किरदारों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले जॉन अब्राहम ने अपने दमदार अदाकारी से दर्जनों पुरस्कार भी अपने नाम किए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म सत्यमेव जयते रिलीज हुई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें