फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Bachchan: 'एक गोंद जो हमें बांधे रखती हैं...', नानी जया के जन्मदिन पर नव्या का दिल छू लेने वाला पोस्ट

Sun, 09 Apr 2023 11:04 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जया बच्चन अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर एक्ट्रेस की नातिन नव्या नवेली नंदा ने उनके नाम स्पेशल पोस्ट साझा किया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
नव्या नवेली-जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से लेकर राजनीति तक का सफर तय करने वालीं वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन नौ अप्रैल को अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर जया के लिए सुबह से ही बधाइयों का तांता लगा हुआ है। वहीं, अब जया की नातिन नव्या नवेली नंदा ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। नव्या अपनी नानी की पुरानी तस्वीर साझा कर उन्हें 'पावरहाउस' का टैग देती नजर आई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नव्या नवेली-जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
नव्या नवेली नंदा अपनी नानी की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा कर उन पर प्यार बरसाती देखी गई हैं। इस फोटो में जया, साड़ी पहन, टोपी लगा, आंखों पर काला चश्मा लगाई बेहद हसीन नजर आ रही हैं। इस पिक्चर को साझा करते हुए नव्या ने कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे नानी...एक रियल पावरहाउस। वह गोंद जो हम सभी को बांधे रखता है। मुझे आपसे प्यार है।' नव्या का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग इस पर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं। 

Swara Bhaskar: मुंबई से लेकर दिल्ली तक खरीद रखे हैं स्वरा ने आशियाने, इतनी संपत्ति की हैं मालकिन
विज्ञापन

3 of 5
नव्या नवेली-जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
नव्या नवेली नंदा के पोस्ट पर सोनाली बेंद्रे, शनाया कपूर, बरखा दत्त और महीप कपूर रेड हार्ट वाला इमोजी ड्रॉप कर प्यार बरसाती नजर आई हैं। गौरतलब हो कि नव्या अपनी नानी जया के साथ बेहद स्पेशल बॉन्ड साझा करती हैं। दोनों को कई अवसर पर एक-दूजे के साथ आते और अपनी केमिस्ट्री से लाइमलाइट बटोरते देखा जाता है। 

Sheezan Khan: कोर्ट की शरण में शीजान, क्या तुनिशा शर्मा सुसाइड मामले में रद्द होगी FIR?

4 of 5
नव्या नवेली-जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि स्टार्स के परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद भी 25 साल की नव्या ने बिजनेस में अपनी रुचि दिखाई। नव्या एक स्वास्थ्य सेवा संगठन से जुड़ी हैं, साथ ही स्पॉटिफाई पर अपना एक पॉडकास्ट भी चलाती हैं, जिसका नाम 'व्हाट द हेल नव्या' है। नव्या, श्वेता बच्चन की बेटी हैं। 

Mini Mathur: जब मिनी माथुर ने एक रात में उड़ाए 20 लाख रुपये, पॉडकास्ट शो में किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नव्या नवेली-जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जया बच्चन की बात करें तो उन्होंने महज 15 साल में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख अपनी पहचान बना ली। एक्ट्रेस पहली बार बंगाली फिल्म 'महानगर' में दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा यानी बॉलीवुड का रुख किया। तमाम शानदार फिल्में देने के बाद जया ने राजनीति का रास्ता चुना। एक्ट्रेस तब से अब तक कई बार राज्यसभा सांसद बन चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें