फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan-Saba Azad: हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आए ऋतिक रोशन-सबा आजाद, नेटिजन्स बोले- नशे में तो...

Sun, 24 Jul 2022 01:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सबा आजाद-ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों ऋतिक रोशन और सबा आजाद अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। आए दिन दोनों को साथ स्पॉट किया जाता है। अक्सर सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं। हाल ही में सबा और ऋतिक विदेश से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। एक बार फिर हाथों में हाथ डाले इन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों स्टार्स के बीच की नजदीकियां देख इनके फैंस बेहद खुश हैं, लेकिन वहीं कुछ नेटिजन्स ने इनकी एज-शेमिंग कर दी। दोनों के बीच के उम्र के अंतर पर यूजर्स ने कमेंट किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
सबा आजाद, ऋतिक रोशन - फोटो : social media
बता दें कि दोनों की उम्र में करीब 12 साल का फासला है। सबा की उम्र जहां 36 वर्ष है, वहीं ऋतिक रोशन की उम्र 48 साल है। इस बात पर अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स इन पर कमेंट करते रहते हैं। हाल ही में जब इन दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया। इसका वीडियो एक सेलिब्रिटी पैपराजी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिस पर एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा कि यह इनकी बेटी है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बाप बेटी'। एक यूजर ने तो इन्हें नशे में ही बता दिया। यूजर ने कमेंट किया, 'नशे में तो हो दोनों, तभी न...'


विज्ञापन

3 of 4
सबा आजाद-ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इन दोनों की शादी की चर्चाओं को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। पिछले दिनों खबर आई थी कि जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। मगर अब रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल इनका शादी का इरादा नहीं है। हालांकि फैंस इनके शादी के कयास जरूर लगा रहे हैं। बता दें कि ऋतिक की दूसरी शादी की भविष्यवाणी पहले ही हो चुकी थी, जिसे अब फैंस पूरा होते हुए देखने की उम्मीद लगा रहे हैं। दिवंगत सेलिब्रिटी ज्योतिषी बेजन दारूवाला ने ऋतिक की दूसरी शादी की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने यह बात तब की थी जब ऋतिक रोशन और सुजैन खान एक दूसरे से अलग हुए थे। इस भविष्यवाणी के बारे में जानकर फैंस काफी खुश हैं और कयास लगा रहे हैं कि ऋतिक और सबा जल्द ही शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अभिनेता ऋतिक रोशन और म्यूजिशियन सबा आजाद के अफेयर के चर्चे गपशप गलियों में तब शुरु हुए, जब साल की शुरुआत में इन्हें एक रेस्टोरेंट के बाहर हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया। इसके बाद करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में भी दोनों साथ पहुंचे। इन्होंने कपल की तरह फोटोग्राफर्स को पोज दिए। ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'विक्रम वेधा'  रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में ऋतिक सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म साउथ की रीमेक है, जो इस साल 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें