एक मॉडल, टीवी प्रजेंटर, प्रोफेशनल सिंगर और अभिनेत्री यूलिया वंतूर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। ये अभिनेत्री बीते कुछ साल से बॉलीवुड में काम कर रही हैं, लेकिन इनका करियर कुछ खास नहीं रहा है। यूलिया ने हमेशा बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान के साथ ही सुर्खियां बटोरी हैं। यूलिया का नाम लेते ही सलमान का नाम अपने आप आ जाता है। ये भी कहा जाता है कि यूलिया की सफलता के पीछे सलमान खान का हाथ है। वहीं इन दोनों के अफेयर की खबरों ने भी खूब तूल पकड़ा है। तो चलिए जानते हैं यूलिया की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें-