हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी और एक्ट्रेस एशा देओल का आज जन्मदिन है। एशा का जन्म 2 नवंबर 1981 को हुआ था। साल 2002 में उन्होंने ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। हालांकि एशा अब फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। एशा ने साल 2012 में भरत तख्तानी से शादी करने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।