बॉलीवुड में सीरियल किसर के नाम से फेमस इमरान हाशमी 24 मार्च को 39 साल के हो जाएंगे। इमरान ने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के साथ फिल्म 'राज' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे एक्टिंग के दुनिया में कदम बढ़ाया। 24 मार्च 1979 में जन्मे इमरान हाशमी ने कई मशहूर फिल्में दी हैं। इमरान के नाम सबसे ज्यादा एक्ट्रेस को किस करने का रिकॉर्ड दर्ज है। हांलाकि इमरान को उनकी फिल्मों से ज्यादा उनपर फिल्माएं गानों के लिए जाना जाता है। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए सुनते हैं उनके 10 सबसे ज्यादा रोमांटिक गाने।
Trending Videos
विज्ञापन
'पी लूं...'
प्राची और इमरान 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुबंई' के इस गाने में साथ नजर आए थे। इमरान का यह गाना आज भी लाखों लोगों की जुबां पर चढ़ा रहता है।
विज्ञापन
'बस इतनी सी बात है'
इमरान हाशमी की फिल्म अजहर का यह रोमांटिक गाना आज भी काफी पंसद किया जाता है। अजहर के इस नए गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी थी।
जन्नत 2 का गाना 'तू ही मेरा..' आज भी आपके मूड को फ्रैश कर देगा। यहां सुनिए इमरान की फिल्म का यह गाना। शफाकत अमानत अली ने इस गाने में अपनी अवाज दी है।
विज्ञापन
राज 3 का गाना 'दीवाना कर रहा है..' रिलीज के बाद से ही इस गाने को खूब पंसद किया गया था। गाने में इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता का लव केमेस्ट्री खूब पसंद की गई थी।
विज्ञापन
'हंसी बन गए..' इमरान और विद्या बालन पर फिल्माया यह गाना 'हमारी अधूरी कहानी' फिल्म का है। फिल्म में इमरान और विद्या बालन की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी।
विज्ञापन
'राज' सीरीज की चौथी फिल्म 'राज रीबूट' का यह गाना 'लो मान लिया' आज भी सुपरहिट माना जाता है। गाने में अरिजीत सिंह की आवाज एक बार फिर आपको मदहोश कर देगी।
'आशिक बनाया आपने' गाने में इमरान हाशमी के साथ तनुश्री दत्ता ने रोमांस किया था। इस गाने को इमरान के टॉप रोमांटिंग सॉन्ग्स में से एक माना जाता है।
इमरान हाशमी की फिल्मों से ज्यादा कमाई उनकी फिल्मों के गानों ने की है। 'भीगे होंठ तेरे' भी उन्हीं में से एक है।
2005 में इमरान हाशमी की फिल्म आई 'जहर'। यह फिल्म बहुत हिट हुई, लेकिन उससे भी हिट हुआ उदिता और इमरान पर फिल्माया गया गाना, "अगर तुम मिल जाओ"। इमरान के जन्मदिन पर सुनिए यह रोमांटिक गाना