फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा रंग दे बसंती चोला...सुनिए भगत सिंह पर फिल्माए 5 ऐसे गानें जो युवाओं में भर देते हैं जोश

Sat, 24 Mar 2018 05:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
23 मार्च 1931 का दिन भारत के लिए महत्वपूर्ण दिनों में से एक हैं। इस दिन महान क्रांतिकारी भगत सिंह सहित सुखेदव और राजगुरु को अंग्रेजी हुकुमत ने फांसी पर लटकाया था। यह तीनों कितने बड़े क्रांतिकारी थे, इसकी एक झलक बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आ चुकी है। भगत सिंह को लेकर बॉलीवुड ने कई फिल्में और गाने बनाए, जिन्हें दर्शकों काफी पसंद किया। भगत सिंह पर फिल्माए गए पूराने गाने आज भी युवाओं में जोश भर देते हैं।

आइए हम आपको बताते हैं शहीद भगत सिंह पर फिल्माए गाने...
Trending Videos
विज्ञापन

सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है

2 of 6
भगत सिंह पर आधारित यह गाना कई तरह से फिल्माया और कई सिंगर्स ने गाया है। पहली बार यह गाना साल 1954 में मोहम्मद रफी ने फिल्म 'शहीद-ए-आज़ाद भगत सिंह' में गाया था। इसके बाद बॉलीवुड के कई सिंगर ने इस गाने को गाया है। 
विज्ञापन

मेरा रंग दे बसंती चोला

3 of 6
यह गाना भी शहीद भगत सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने को पहली बार साल 1965 में मनोज कुमार की फिल्म 'शहीद' में गाया गया था। इस गाने में मुकेश, महेंद्र कपूर, राजेंद्र मेहता और प्रेम धवन ने आवाज दी है। 

देश मेरे देश मेरे

4 of 6
यह गाना साल 2002 में आई फिल्म 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' का है। इस गाने में ए.आर रेहमान ने अपनी आवाज दी है। 'देश मेरे देश मेरे' गाना आज भी युवाओं के अंदर देशभक्ति जगा देता है। 
 
विज्ञापन

पगड़ी संभाल जट्टा

5 of 6
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' का यह गाना भी शहीद भगत सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने में अजय देवगन भगत सिंह के कॉलेज दिनों का किरादर कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग दे बसंती

6 of 6
यह गाना आमिर खान की फिल्म 'रंग के बसंती' का है। फिल्म 'रंग दे बंसती' साल 2006 में आई थी। इस पूरे गाने को शहीद भगत सिंह पर फिल्माया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें