सनी देओल और डिंपल कपाड़िया
- फोटो : instagram
11 साल के ब्रेक और दो बच्चों के बावजूद दुनिया उस समय दंग रह गई जब 1985 में फिल्म 'सागर' में उसने डिंपल कपाड़िया का बोल्ड लुक देखा। ऐसे सीन्स करना उस दौर में बड़ी बात मानी जाती थी। एक इंटरव्यू में डिंपल ने कहा था, 'काका के साथ बस एक ही आदमी रह सकता है और वह खुद। मुझे अपने लिए और अपनी बेटियों के लिए एक खुला घर चाहिए, जहां सब अपनी आवाज उठा सकें और खुल कर जी सकें।'